
'सोचकर कांप जाती हूं...', इस एक्ट्रेस को भी बंधक बनाना चाहता था आरोपी रोहित आर्य? सामने आई वाट्सऐप चैट
AajTak
मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार दोपहर रोहित आर्य नाम के व्यक्ति ने आरए स्टूडियो में 17 बच्चों, दो महिलाओं और एक बुजुर्ग को बंधक बना लिया था. करीब दो घंटे तक पुलिस आरोपी को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन आखिर में एनकाउंटर में उसे गोली लगी और अस्पताल में उसकी मौत हो गई.
मुंबई में गुरुवार को हुए चौंकाने वाले 'होस्टेज कांड' से जुड़ा एक नया खुलासा सामने आया है. मराठी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस ने बताया कि आरोपी रोहित आर्य ने उन्हें कुछ दिन पहले अपनी फिल्म के सिलसिले में बुलाया था. उन्होंने कहा कि उस दिन को सोचकर मैं कांप जाती हूं. उन्होंने आरोपी के साथ वाट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है.
मराठी एक्ट्रेस रुचिता जाधव ने एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा किया कि रोहित आर्य, जिसने गुरुवार को 17 बच्चों, दो महिलाओं और एक बुजुर्ग को बंधक बना लिया था, वही शख्स था जिसने कुछ हफ्ते पहले उन्हें एक फिल्म प्रोजेक्ट के लिए इनवाइट किया था.
एक्ट्रेस की पोस्ट के बाद अब यह भी सवाल उठने लगे हैं कि क्या आरोपी उन्हें भी बंधक बनाना चाहता था?
'4 अक्टूबर को आया था मैसेज'
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एक्ट्रेस ने बताया कि 4 अक्टूबर को उन्हें रोहित आर्य नाम के व्यक्ति का मैसेज आया था. उसने खुद को एक फिल्ममेकर बताया और कहा कि वह होस्टेज सिचुएशन पर आधारित फिल्म बना रहा है.
रुचिता के मुताबिक, एक एक्ट्रेस होने के नाते उन्होंने बातचीत जारी रखी. फिर 23 अक्टूबर को रोहित ने उनसे पूछा कि क्या वे 27, 28 या 29 अक्टूबर को मिलने के लिए उपलब्ध हैं? उन्होंने 28 अक्टूबर को मुलाकात तय की थी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










