
सैमसंग की बड़ी तैयारी, अगले साल ही लॉन्च हो सकता है तीन बार फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन
AajTak
Samsung साल 2025 में अपना पहला Tri Fold फोन लॉन्च कर सकता है और यह ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला Tri Fold फोन भी हो सकता है. इसमें डिस्प्ले दो बार मोड़ी जा सकेगी. Huawei ने बीते महीने ही दुनिया का पहला Tri Fold फोन Huawei Mate XT लॉन्च किया था, लेकिन वह ग्लोबल मार्केट में लॉन्च नहीं हुआ था. आइए Samsung के इस अपकमिंग फोन के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Samsung Fold के बाजार में कई हैंडसेट मौजूद हैं, अब कंपनी Tri-fold के सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है. इसकी जानकारी एंड्रॉयड पुलिस पोर्टल से मिली है. Samsung Tri Fold Phone की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब एक महीने से पहले ही Huawei दुनिया का पहला Tri-fold लॉन्च कर चुका है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung अब Tri-fold के मार्केट में टक्कर देने की तैयारी कर रहा है. हालांकि इसका फायदा कोरियाई कंपनी को ज्यादा होगा क्योंकि Huawei अभी कई मार्केट में नहीं है. Samsung ने Tri Fold को लेकर काम शुरू कर दिया है, जिसमें स्क्रीन को दो बार फोल्ड किया जा सकेगा और यह Huawei Mate XT के जैसा होगा.
रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung अगले साल Tri Fold को लॉन्च कर सकता है. सैमसंग के डिस्प्ले विंग की तरफ से Tri Fold स्क्रीन के डेवलपमेंट का काम किया जा चुका है. हालांकि अभी लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं मिली है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 Plus पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, इतनी रह गई कीमत
Huawei Mate XT अभी इसलौता फोन है, जो Tri Fold के साथ आता है. हालांकि यह चीन के बाहर उपलब्ध नहीं है. Huawei को जब से अमेरिकी बाजार में बैन किया गया है, तब से वह इंटरनेशनल मार्केट में ना के बराबर फ्लैगशिप हैंडसेट को लॉन्च कर रहा है. Samsung अगर अगले साल अपना Tri Fold फोन लॉन्च कर देता है, तो यह ग्लोबल मार्केट में फोन लॉन्च करने वाली पहली कंपनी होगी.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Ring भारत में लॉन्च, नींद से दिल की धड़कन तक का रखेगी हिसाब, इतनी है कीमत

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










