
सैफ अली खान के घर में काम करने वाली दो महिला कर्मचारियों ने की बांग्लादेशी हमलावर की पहचान
AajTak
मुंबई के एक पुलिस अफसर ने बताया कि पहचान परेड एक तहसीलदार और पांच पंचों की मौजूदगी में कराई गई. पुलिस के अनुसार, फिलिप इस मामले में मुख्य गवाह है, क्योंकि उस पर भी आरोपी ने हमला किया था.
बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान के घर में काम करने वाले दो कर्मचारियों ने बांग्लादेशी व्यक्ति शरीफुल फकीर की पहचान उस शख्स के तौर पर की है, जिसने पिछले महीने अभिनेता के घर में घुसकर उन पर हमला किया था. यह जानकारी खुद एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को दी.
दरअसल, 30 वर्षीय शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर उर्फ विजय दास को पिछले महीने अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इस वक्त शरीफुल इस्लाम उर्फ विजय दास न्यायिक हिरासत में है. उसे आर्थर रोड जेल में रखा गया है.
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बुधवार को आर्थर रोड जेल में पहचान परेड (IP) कराई. इस दौरान सैफ के घर की कर्मचारी एलियाम्मा फिलिप (56) और घरेलू सहायिका जुनू ने शरीफुल की पहचान अभिनेता पर हमला करने वाले शख्स के रूप में की है.
पुलिस अफसर ने आगे बताया कि पहचान परेड एक तहसीलदार और पांच पंचों की मौजूदगी में कराई गई. पुलिस के अनुसार, एलियाम्मा फिलिप इस मामले में मुख्य गवाह है, क्योंकि उस पर भी आरोपी ने हमला किया था.
शहर की पुलिस ने पिछले महीने कहा था कि चेहरे की पहचान करने वाले परीक्षण से पुष्टि हुई है कि सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार बांग्लादेशी व्यक्ति का चेहरा बांद्रा इलाके में सतगुरु शरण बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज में देखे गए व्यक्ति से मेल खाता है, जहां सैफ अली खान रहते हैं.
पुलिस ऑफिसर ने कहा कि शरीफुल ने 16 जनवरी की सुबह बॉलीवुड स्टार के 12वीं मंजिल के अपार्टमेंट में घुसकर उन्हें छह बार चाकू मारा और फिर घटनास्थल से भाग निकला था. उसे तीन दिन बाद पड़ोसी ठाणे शहर से गिरफ्तार किया गया था.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







