
सैफ अली खान अटैक केस में पुलिस के पास 6 अहम सबूत, पढ़ें- 35 गवाहों और 25 CCTV फुटेज से क्या हुआ खुलासा
AajTak
सैफ अली खान की बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों और पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी की तस्वीरों ने पूरे देश में गजब का कनफ्यूजन क्रिएट कर दिया था. वजह ये थी कि सीसीटीवी कैमरे में जो शख्स दिख रहा था, पुलिस की गिरफ्त में आए शख्स की तस्वीरें उससे पूरी तरह मेल नहीं खा रही थीं.
Mumbai Actor Saif Ali Khan Attack Chargesheet: इसी साल 16 जनवरी को बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर में चोरी की कोशिश की गई थी. उसी दौरान चोर के साथ हाथापाई में सैफ अली खान घायल भी हो गए थे. जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. अब मुंबई पुलिस ने इस मामले की चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है. उस वक्त चोर की हकीकत को लेकर जितने भी सवाल उठ रहे थे, उन सभी सवालों के जवाब पुलिस की चार्जशीट में दिए गए हैं.
16 जनवरी 2025, मुंबई सैफ अली खान की बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई उन तस्वीरों और पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी की तस्वीरों ने पूरे देश में गजब का कनफ्यूजन क्रिएट कर दिया था. वजह ये थी कि सीसीटीवी कैमरे में जो शख्स दिख रहा था, पुलिस की गिरफ्त में आए शख्स की तस्वीरें उससे पूरी तरह मेल नहीं खा रही थीं. ऐसे में लोगों को शक होने लगा था कि शायद मुंबई पुलिस ने धोखे से किसी और शख्स को सैफ के घर में हुए हमले के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया है.
शरीफुल इस्लाम ही असली आरोपी लेकिन अब इस वारदात के 83 दिन बाद पुलिस ने इस मामले चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है, जिससे ये बात तकरीबन पूरी तरह साफ हो गई है कि सैफ अली खान के घर में घुस कर हमला करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि पुलिस की गिरफ्त में आया वही शरीफुल इस्लाम है, जिसे हमले के 3 दिन बाद मुंबई पुलिस ने ठाणे के लेबर कैंप के पास से गिरफ्तार किया था.
चार्जशीट में खास सबूतों का जिक्र पुलिस सूत्रों की मानें तो इस चार्जशीट में उसने शरीफुल के खिलाफ ऐसे-ऐसे सबूत पेश किए हैं कि उनसे इनकार कर पाना बचाव पक्ष के लिए नामुमकिन होने वाला है. पुलिस ने इस सिलसिले में जो चार्जशीट दाखिल की है, वो 1600 पन्नों से भी ज्यादी की है और इसमें 35 गवाहों के गवाहियों के साथ-साथ 25 सीसीटीवी फुटेज भी हैं. पुलिस की ओर से चार्जशीट में दर्ज किए गए कुछ खास सबूतों के बारे में हम आपको यहां प्वाइंट वाइज जानकारी देंगे, लेकिन पहले जल्दी से एक बार आपको याद दिला देते हैं कि 16 को सैफ अली खान के घर में क्या हुआ था?
सैफ पर चाकू से किया था हमला फिल्म एक्टर सैफ अली खान के सदगुरु अपार्टमेंट वाले घर में 16 जनवरी की रात को एक शख्स चोरी के इरादे से घुस आया था और जब घर के लोगों ने उसे देख लिया था, तो उसने ना सिर्फ उन्हें डराने की कोशिश की, बल्कि चाकू से सैफ अली खान पर हमला भी कर दिया. इसके बाद घरवालों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया था, लेकिन वो वहां से खिड़की के रास्ते निकल भागने में कामयाब रहा, जबकि सैफ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.
पुलिस ने जुटाए अहम सबूत लेकिन आगे इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने ना सिर्फ हमलावर को गिरफ्तार कर लिया, बल्कि कई सबूत भी इकट्ठा कर लिए. अब आइए कुछ अहम सबूतों पर एक नजर डालते हैं-

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








