
सेल्फी पॉइंट, कातिल और ताबड़तोड़ वार... सोनम खड़ी रही, कातिलों ने 18 मिनट में कर दी राजा की हत्या... क्राइम सीन से पूरी रिपोर्ट
AajTak
शिलांग से सामने आई सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री ने पूरे देश को चौंका दिया है. मृतक राजा की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सोनम समेत पांच को अरेस्ट किया गया है. इस केस का मास्टरमाइंड सोनम का प्रेमी राज निकला, जिसने शादी से पहले ही कत्ल की साजिश रची थी. शिलांग पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ है.
शिलांग पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर राजा रघुवंशी हत्याकांड का खुलासा किया है. इसके बाद आज तक/इंडिया टुडे की टीम उस जगह पर पहुंची, जहां राजा की हत्या की गई और लाश को खाई में फेंका गया था. तो क्या थी सोनम की बुर्के वाली साजिश? कैसे सोनम ने 2 बार खुद की मौत की साजिश भी रची? कैसे गोहाटी, उसके बाद चेरापूंजी में 2 जगहों पर राजा को मारने की कोशिश हुई, फिर चौथी जगह पर कातिल अपने मंसूबों में कामयाब हो गए. क्राइम सीन से पूरी रिपोर्ट...!
सोनम, राज समेत कुल पांचों आरोपियों से पहले दिन की पुलिस कस्टडी में पूछताछ के बाद शिलांग SP ने प्रेस कांफ्रेंस की. SP शिलांग विवेक ने कहा कि राजा मर्डर केस का मास्टरमाइंड राज कुशवाह है. सोनम ने उसका साथ दिया और मर्डर केस में उसकी पार्टनर है. सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
यहां देखें Video
सोनम की शादी से 11 दिन पहले ही राज ने हत्या की साजिश रची थी. तीनों आरोपी उसके दोस्त हैं और एक राज का चचेरा भाई था. कोई सुपारी नहीं दी गई. तीनों आरोपी दोस्ती के चलते हत्या की वारदात में शामिल हुए. फरवरी में दोनों ने साजिश रची थी कि सोनम अचानक गायब हो जाएगी, उसके गायब होने के बाद लगेगा कि नदी में बह गई. दूसरी प्लानिंग ये थी कि किसी और की हत्या करके सोनम की स्कूटी पर रखकर आग लगाकर जला देंगे, जिससे लगे कि सोनम की हत्या हो गई है. लेकिन ये सब नहीं हो पाया तो राजा और सोनम की शादी हुई.
यह भी पढ़ें: सोनम का शातिर प्लान... किसी दूसरी लड़की की हत्या कर खुद को भी मरा दिखाने की रची थी साजिश, शिलांग पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
शादी के बाद ये लोग कामाख्या दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान तीनों आरोपी भी 19 मई को आ गए. इनका प्लान गुवाहाटी में ही राजा की हत्या करना था. जब ये नहीं हो पाया तो सोनम ने सोहरा जाने का प्लान बनाया.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








