
सेलिब्रिटी और बड़े बिजनेसमैन की कीमती चीजों का ऑक्शन करने वाली कंपनी के ऑफिसर ने किया सुसाइड
AajTak
32 साल के अभिनव झा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह मुंबई में नामी-गिरामी हस्तियों के करोड़ों की कीमती चीजों का ऑक्शन करने वाली सैफरन आर्ट कंपनी के बिजनेस डेवलपर ऑफिसर थे. अभिनव शराब पीने के आदी थे. कुछ दिन पहले कंपनी ने उसे काम करने पर रोक लगाई हुई थी, जिसकी वजह से वह परेशान था.
मुंबई में नामी-गिरामी हस्तियों के करोड़ों की कीमती चीजों का ऑक्शन करने वाली सैफरन आर्ट कंपनी के 32 वर्षीय बिजनेस डेवलपर ऑफिसर ने सुसाइड कर लिया. अभिनव झा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह दिल्ली के रहने वाले थे और मुंबई में पिछले 5 सालों से सैफरन आर्ट में काम कर रहे थे.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. जानकारी के मुताबिक, अभिनव ने 21 मार्च की सुबह अपने घर में सुबह 6 से 9 बजे के बीच सुसाइड किया. शव को जब हिंदूजा हॉस्पिटल ले जाया गया तब अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को फोन पर इस घटना की जानकारी दी.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अभिनव झा पिछले कुछ दिनों से टेंशन में थे. कंपनी ने अभिनव को 1 मार्च से कंपनी ने काम बंद करने के लिए कहा था. इसके बाद से वह काफी परेशान रहे रहे थे. अभिवन ने सुसाइड से पहले काफी शराब पी हुई थी.
रिहैब सेंटर भेजा गया था
इतना ही नहीं शराब की लत छुड़वाने के लिए अभिनव झा को कंपनी ने एक रिहैब सेंटर भी भेजा था. बताया जा रहा है कि मौत से पहली रात अभिनव को ऑफिस बुलाया गया था. स्टॉप वर्क नोटिस के बावजूद कंपनी ने उसे रिहैब क्यों भेजा था. दादर पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.
पुलिस इस मामले में सैफरन आर्ट कंपनी के सीईओ दिनेश वजीरानी से भी पूछताछ करेगी. दिनेश वाजीरानी फिलहाल दिल्ली में हैं, जिस वजह से उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड नहीं हो पाया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










