
सेना के अपमान पर प्रियंका गांधी का हमला, पूछा- अपने नेताओं को बचाकर BJP देश को क्या संदेश देना चाहती है?
AajTak
प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के नेताओं की ओर से लगातार हमारी सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है. पहले मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने महिला सैनिकों पर अभद्र टिप्पणी की और अब उनके उपमुख्यमंत्री ने सेना का घोर अपमान किया है.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्य प्रदेश में बीजेपी नेताओं के हालिया बयानों को लेकर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी पर भारतीय सेना का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अपने नेताओं पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने में जुटी है. प्रियंका गांधी ने यह बयान मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के विवादित बयानों के संदर्भ में दिया.
प्रियंका गांधी ने कहा, "भाजपा के नेताओं की ओर से लगातार हमारी सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है. पहले मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने महिला सैनिकों पर अभद्र टिप्पणी की और अब उनके उपमुख्यमंत्री ने सेना का घोर अपमान किया है.
पूरे देश की जनता सेना के शौर्य पर गौरवान्वित है लेकिन भाजपा के लोग सेना को अपमानित कर रहे हैं और भाजपा अपने इन नेताओं पर कार्रवाई करने की जगह उन्हें बचाने में पूरा जोर लगा रही है. भाजपा ऐसा करके हमारी सेना और देशवासियों को क्या संदेश देना चाहती है?"
दरअसल, यह विवाद मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह की ओर से भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से शुरू हुआ. शाह ने इंदौर के महू में एक कार्यक्रम में कुरैशी को 'आतंकवादियों की बहन' कहकर संबोधित किया था, जिसके बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया. इस मामले में शाह ने माफी मांगी, लेकिन कांग्रेस ने इसे नाकाफी बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है.
इसके बाद, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोलते हुए कहा था, "पूरा देश, देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं." इस बयान को कांग्रेस ने सेना का अपमान करार दिया. हालांकि, देवड़ा ने बाद में सफाई दी कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और उन्होंने सेना के सम्मान में ही बात की थी.
उधर, कांग्रेस इस मुद्दे को सेना और नारी शक्ति के अपमान से जोड़कर बीजेपी पर हमलावर है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात कर शाह के इस्तीफे की मांग की और राजभवन के बाहर प्रदर्शन किया. प्रियंका गांधी के इस बयान ने विवाद को और हवा दी है और कांग्रेस इसे राष्ट्रीय स्तर पर उछालने की रणनीति बना रही है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









