
सेक्स पर खुलकर बात करने के लिए होना पड़ा ट्रोल, सीमा आनंद ने शेयर किए अनुभव
AajTak
दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल में सीमा आनंद ने अपनी किताब ‘स्पीक ईजी’ पर बात करते हुए ऑनलाइन ट्रोलिंग, सोशल मीडिया की नफरत और डिजिटल चुनौतियों पर खुलकर अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि गंभीर ट्रोलिंग के कारण उन्हें सोशल मीडिया से ब्रेक लेना पड़ा. उन्होंने छात्रों को डिजिटल बचाव सिखाने पर जोर दिया. आनंद ने कहा कि समाज महिलाओं की इच्छा और अधिकार को दबाता है, जबकि शास्त्रीय साहित्य में आनंद और रूपक की समृद्ध परंपरा मौजूद है.
दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन मशहूर सेक्स एजुकेटर और लेखिका सीमा आनंद ने अपनी नई किताब 'स्पीक ईजी' (Speak Easy) पर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने आज के दौर में बढ़ती ऑनलाइन नफरत और सोशल मीडिया की चुनौतियों पर चर्चा की.
खुद झेली ट्रोलिंग, लेना पड़ा ब्रेक सीमा आनंद ने अपना निजी अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें सेक्स पर खुलकर बात करने के ऑनलाइन ट्रोलिंग और धमकियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि उन्हें कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनानी पड़ी. उनके अनुसार, आज के समय में ट्रोलिंग एक कड़वी सच्चाई बन चुकी है, जिससे हर उम्र और पेशे के लोग जूझ रहे हैं.
बच्चों को सिखाना होगा 'डिजिटल बचाव' सीमा आनंद ने इस बात पर जोर दिया कि अब स्कूल और कॉलेज के छात्रों को डिजिटल साक्षरता सिखाना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि छात्रों को सिखाया जाना चाहिए कि ऑनलाइन बदतमीजी या बुलीइंग का सामना कैसे करें. उन्होंने कहा कि नफरत भरे कमेंट्स का जवाब रचनात्मक तरीके से देना सीखना होगा. डिजिटल दुनिया में मानसिक रूप से मजबूत रहना आज की सबसे बड़ी जरूरत है.
क्यों लिखी यह किताब? सीमा आनंद ने बताया कि सोशल मीडिया की 60 सेकंड की रील्स (Reels) किसी मुद्दे पर चर्चा तो शुरू कर सकती हैं, लेकिन उनमें गहराई नहीं होती. लोग अक्सर पूरी बात समझे बिना ही रिएक्ट कर देते हैं. इसी कमी को दूर करने के लिए उन्होंने 'स्पीक ईजी' लिखी है, ताकि गंभीर विषयों पर विस्तार से और सही संदर्भ में बात की जा सके.
भारतीय बौद्धिक परंपरा में आनंद का स्थान सीमा आनंद ने कहा कि समाज अक्सर “अच्छी महिला” को चुप और आज्ञाकारी मानता है. उनके अनुसार कहानियां महिलाओं की जिम्मेदारियां तय करती हैं, लेकिन उनके शरीर पर अधिकार और व्यक्तिगत इच्छा की बात कम करती हैं. उन्होंने बताया कि मातृत्व के शुरुआती दौर में उन्होंने महसूस किया कि महिलाओं के आनंद और आत्मनिर्णय की कहानियां मुख्यधारा में लगभग गायब हैं. इसी सवाल ने उन्हें कामसूत्र जैसे ग्रंथों को दार्शनिक और साहित्यिक नजरिये से दोबारा पढ़ने के लिए प्रेरित किया.
शास्त्रों और साहित्य में रूपक की परंपरा सीमा आनंद ने कहा कि शुरुआत में कामसूत्र पढ़कर उन्हें ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा, लेकिन गहराई से अध्ययन करने पर उन्हें शास्त्रों में रूपकों की समृद्ध परंपरा दिखाई दी. उनके अनुसार संस्कृत साहित्य में दो हजार साल से इन रूपकों का इस्तेमाल होता रहा है. कालिदास से लेकर भानुदत्त तक कई लेखकों ने इस संवेदनशील भाषा का उपयोग किया. छठी से आठवीं सदी के प्रेम आख्यानों में भी यह झलकता है, जिससे पता चलता है कि उस समय आनंद को बौद्धिक और सांस्कृतिक जीवन का आधार माना जाता था. उन्होंने मुस्कराते हुए खुद को “पैट्रन सेंट ऑफ प्लेजर” भी कहा.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






