
सेक्सोलॉजिस्ट पर सीरीज बनाएंगे इम्तियाज, ये एक्टर निभाएगा लीड रोल
AajTak
लव आजकल 2 के रिलीज के बाद इम्तियाज अली खान ने अपने नेक्स्ट फिल्म को लेकर कोई भी ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की है. हालांकि दूसरी ओर इम्तियाज इन दिनों डिजिटल प्लैटफॉर्म को जमकर एक्स्प्लोर कर रहे हैं. अपने प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले कुछ सीरीज इंट्रोड्यूज करने जा रहे हैं.
फिल्म मेकर इम्तियाज अली ने भले ही अपने अगले डायरेक्शन फिल्म की अनाउंसमेंट नहीं की हो, लेकिन प्रोड्यूसर के तौर पर उनके कुछ प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन पर हैं. इम्तियाज ने कहा कि वे अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले कुछ वेब प्रोजेक्ट्स लेकर आ रहे है, जिसे अलग-अलग प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. पीपींगमुन के रिपोर्ट्स की मानें तो, इम्तियाज जल्द ही रोमांटिक ड्रामा सोनी लीव पर लेकर आ रहे हैं. इस सीरीज में कुमुद मिश्रा बतौर लीड पेश किए जाएंगे. शो का टाइटिल डॉ अरोड़ा रखा गया है, जो अगले महीने फ्लोर पर चली जाएगी. यह सीरीज सेक्सोलॉजिस्ट पर आधारित होगी.More Related News

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












