
सूरत: 400 रुपये के लिए युवक की पीट-पीटकर हत्या, वारदात CCTV में कैद
AajTak
11 मार्च को पुलिस को एक लाश मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सूरत के नई सिविल अस्पताल भेज दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि युवक की मौत सिर में चोट लगने से हुई थी. फिर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
गुजरात के सूरत में 400 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या की गई. हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी.
नानपुरा मक्काई पुल सर्किल के पास 11 मार्च को पुलिस को एक लाश मिली थी. जिसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए सूरत के नई सिविल अस्पताल भेज दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि युवक की मौत सिर में चोट लगने से हुई थी. फिर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जिसमें एक शख्स मृतक को पीटता हुआ दिखाई दे रहा था.
हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
आरोपी की पहचान रामकिशोर प्रधान नाम के शख्स के तौर हुई थी. दोनों ही फुटपाथ पर रहते थे और उनकी अच्छी दोस्ती थी. पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 400 रुपये के लेनदेन को लेकर उनका झगड़ा हुआ था. जिसके बाद रामकिशोन ने गुस्से में पुरिया उर्फ भूरिया उसके थप्पड़ मारे थे.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस सब इंस्पेक्टर बीके झाला ने शिकायतकर्ता बनकर आरोपी रामकिशोर प्रधान के सामने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की है. एसीपी बीआर मल्होत्रा ने बताया कि दोनों के बीच 400 रुपये के लेनदेन को लेकर झगड़ा था. हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ था. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










