
सूरत में बना देश का पहला सौर ऊर्जा चालित स्मार्ट बस स्टेशन, सालाना 1 लाख यूनिट बिजली होगी पैदा
AajTak
सूरत में देश का पहला सौर ऊर्जा संचालित बस स्टेशन तैयार हुआ है. सूरत नगर निगम ने अलथान में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से देश का यह पहला स्मार्ट बस स्टेशन स्थापित किया. यह स्टेशन वाई-फाई, चार्जिंग और लाइटिंग जैसी सुविधाओं से लैस है.
स्वच्छता, सौर ऊर्जा और स्मार्ट सिटी के रूप में ख्यातिप्राप्त सूरत अब एक और बड़ी उपलब्धि के साथ देश के समक्ष मिसाल पेश करने जा रहा है. सूरत नगर निगम ने अलथान क्षेत्र में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से देश का पहला सौर ऊर्जा संचालित स्मार्ट बस स्टेशन स्थापित किया है.
यह हाई-टेक बस स्टेशन वाई-फाई, मोबाइल चार्जिंग और आधुनिक लाइटिंग सुविधाओं से सुसज्जित है और इलेक्ट्रिक बसों के लिए 24x7 ग्रीन चार्जिंग सिस्टम की सुविधा भी उपलब्ध कराएगा.
ऊर्जा दक्षता की मिसाल बनेगा बस स्टेशन देश भर में और राज्य भर में ग्रीन एनर्जी और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में काफी प्रगति हो रही है. सूरत नगर निगम और जर्मन संगठन GIZ (डॉयचे गेसेलशाफ्ट फर इंटरनेशनल जुसामेनारबीट) के सहयोग से तैयार इस प्रोजेक्ट के तहत बसों के लिए वाई-फाई और लाइटिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी. साथ ही रूफटॉप सोलर पावर प्लांट और सेकेंड लाइफ बैटरी स्टोरेज सिस्टम के जरिए 24*7 ग्रीन चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी.
लाइट एंड एनर्जी एफिशिएंसी सेल के कार्यकारी अभियंता प्रकाश पंड्या ने जानकारी दी कि दिन के समय उत्पन्न सौर ऊर्जा को सेकेंड लाइफ बैटरी में संग्रहित किया जाता है, जिसका उपयोग रात के समय इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने में किया जाता है. इससे गौरवपूर्ण ऊर्जा बचत और ग्रीन चार्जिंग संभव हो पाती है.
यह भी पढ़ें: गुजरात: सरकारी बिजली पर निर्भरता खत्म, सौर उर्जा से खेतों को सींच रहा किसान
सालाना 1 लाख यूनिट बिजली पैदा होगी

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






