
सूरत में पकड़े गए बांग्लादेश से आए हजारों के जाली भारतीय नोट, दो आरोपी गिरफ्तार
AajTak
सूरत पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक सुरेश लाठीडिया पर पहले से ही जाली नोटों से संबंधित तीन मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है.
गुजरात के सूरत शहर में पुलिस ने ऐसे दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से बांग्लादेश से आए 9,000 रुपये मूल्य के उच्च गुणवत्ता वाले जाली भारतीय मुद्रा नोट (FICN) बरामद किए गए हैं. पुलिस जाली नोट रखने वाले दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने सोमवार को इस बरामदगी के बारे में जानकारी दी.
सूरत पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक सुरेश लाठीडिया पर पहले से ही जाली नोटों से संबंधित तीन मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है.
सूरत विशेष अभियान समूह (SOG) ने एक बयान में बताया कि सुरेश लाठीडिया ने पश्चिम बंगाल के एक वांछित आरोपी से 2 लाख रुपये में 6 लाख रुपये मूल्य के जाली नोट खरीदे थे, और आरोपी ने ये नोट बांग्लादेश से खरीदे थे. एसओजी के अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसओजी अधिकारियों ने शहर के पुना इलाके में एक अपार्टमेंट पर छापा मारा और विजय चौहान (27) और सुरेश लाठीडिया (55) को गिरफ्तार किया. दोनों ही कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े हैं.
एसओजी ने बताया कि दोनों के पास 500 रुपये के 18 नकली नोट थे, जिनकी कीमत 9,000 रुपये थी. आरोपी सब्जी और पान की दुकानों पर नकली नोटों को असली नोटों से बदलते थे.
एसओजी ने बताया, 'आरोपियों ने दावा किया कि उन्होंने पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी ताहिर शेख से 6 लाख रुपये के नकली नोट 2 लाख रुपये में खरीदे थे.' उन्होंने बताया कि मामले में वांछित आरोपी ताहिर शेख ने बांग्लादेश से नकली नोट खरीदे थे.
एसओजी के मुताबिक, नकली नोटों के अलावा पुलिस ने एक डिटेक्टर मशीन और कुछ मोबाइल फोन बरामद किए हैं. साथ ही 1.03 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं, जो आरोपियों ने नकली नोटों को बदलकर जुटाए थे.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









