
सूरत: गैंगरेप के दो दोषियों को उम्रकैद और 10 लाख का जुर्माना, बालिग होने पर पीड़िता से दोस्त करेगा शादी
AajTak
सूरत के बोरसरा गांव में नवरात्रि की रात 16 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप केस में कोर्ट ने दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पुलिस ने ब्लाइंड केस को 48 घंटे में सुलझाया और 200 पुलिसकर्मियों की मेहनत से दोषियों को पकड़ा गया। कोर्ट ने पीड़िता को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश भी दिया है
सूरत के बोरसरा गांव में नवरात्रि की रात 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप मामले में कोर्ट ने दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. साथ ही पीड़िता को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश जारी किया है. ग्रामीण पुलिस के लिए यह एक ब्लाइंड केस था, लेकिन पुलिस ने 15 दिनों में 3 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की. इस दौरान 42 गवाहों को कोर्ट में पेश किया गया. टेक्निकल और मेडिकल सबूतों के आधार पर कोर्ट ने दो आरोपियों को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा दी गई.
यह घटना 8 अक्टूबर 2024 की रात की है जब पीड़िता अपने दोस्त के साथ गरबा से लौट रही थी. रास्ते में बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया और दोनों सुनसान इलाके में थे. तभी तीन आरोपियों ने उन्हें घेर लिया. पहले युवक को नग्न कर दिया और वीडियो बनाया. इसके बाद नाबालिग लड़की को पकड़कर गैंगरेप किया. युवक गांव की तरफ भागा और लोगों को जानकारी दी. गांव वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
गैंगरेप के आरोपियों को उम्रकैद
पुलिस ने रात 3 बजे डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाने शुरू कर दिए. पुलिस ने 48 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें से एक आरोपी शिवशंकर चौरसिया की पुलिस जांच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. बचे दो आरोपियों मुन्ना करबलि पासवान और राम सजीवन उर्फ राजू को कोर्ट ने 20 धाराओं में दोषी करार देकर उम्रकैद की सजा दी.
कोर्ट में पेश किए गए सबूतों में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सबसे महत्वपूर्ण साबित हुई. एक आरोपी ने अपने मालिक को फोन कर मामले को दबाने की कोशिश की थी, जिसकी रिकॉर्डिंग में 13 बार मुर्गे की आवाज सुनी गई.
पीड़िता को मिलेगा न्याय और सम्मान

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










