
सूडान में फंसे भारतीयों को निकालेंगे वायुसेना के विमान, जहाज भी बंदरगाह पहुंचा
AajTak
हिंसा प्रभावित अफ्रीकी देश सूडान में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं. इन लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत सरकार ने तैयारी कर ली है. प्लान के तहत भारत ने जेद्दा में दो C-130J सैन्य परिवहन विमान को उड़ान भरने के लिए तैयार रखा है. भारतीय नौसेना का एक जहाज भी सूडान के बंदरगाह पहुंच गया है. इन सभी को स्टैंडबाय मोड पर रखा गया है.
गृह युद्ध की चपेट में आए सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए मोदी सरकार ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है. रविवार को विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि वायुसेना के दो C-130J विमान और नौसैनिक जहाज INS सुमेधा स्टैंडबाय पर रखे गए हैं. इन विमान और जहाज के जरिए हिंसा प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के प्रयास चल रहे हैं.
MEA ने कहा- सूडान पहुंच गया जहाज
मंत्रालय ने अपने ताजा बयान में कहा कि भारत जटिल और उभरती सुरक्षा स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए कोऑर्डिनेशन भी कर रहा है. सरकार ने कहा कि हमारी तैयारी के हिस्से के रूप में और तेजी से कदम उठाने के लिए भारत कई विकल्पों को फॉलो कर रहा है. दो भारतीय वायुसेना C-130J के विमान इस समय जेद्दाह (सउदी अरब) में स्टैंडबाय पर खड़े हैं. इसके अलावा INS सुमेधा भी सूडान के बंदरगाह पहुंच गया है.
इन देशों के संपर्क में भी है MEA
विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि सूडानी अधिकारियों के अलावा, सूडान में भारतीय दूतावास भी संयुक्त राष्ट्र, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र और अमेरिका के साथ लगातार संपर्क में हैं.
सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच छिड़ी जंग

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









