
सूट-बूट में आए बदमाश... चोरी कर ले गए आधा किलो सोना, देखें ज्वेलरी शोरूम का CCTV फुटेज
AajTak
वारदात का जो सीसीटीवी सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि श्रीराम ज्वैलरी शोरूम का स्टाफ अपनी-अपनी जगहों पर बैठा हुआ है. शोरूम में दो महिला ग्राहक भी बैठी हुई हैं जो ज्वेलरी देख रही हैं. तभी एक-एक तीन बदमाश दुकान में दाखिल होते हैं. तीन में दो अपना मुंह कपड़े से ढके हुए हैं और हेलमेट भी पहने हुए हैं.
दिल्ली के जंगपुरा में 25 करोड़ की चोरी के ठीक एक दिन बाद समयपुर बादली इलाक में ज्वेलरी शोरूम में हुई लूट का CCTV फुटेज सामने आया है. घटना 27 सितंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई थी. डेढ़ मिनट में तीन बदमाश हथियार की दम पर शोरूम में चोरी की घटना को अंजाम देकर बाइक से फरार हो गए.
वारदात का जो सीसीटीवी सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि श्रीराम ज्वैलरी शोरूम का स्टाफ अपनी-अपनी जगहों पर बैठा हुआ है. शोरूम में दो महिला ग्राहक भी बैठी हुई हैं जो ज्वेलरी देख रही हैं. तभी एक-एक तीन बदमाश दुकान में दाखिल होते हैं. तीन में दो अपना मुंह कपड़े से ढके हुए हैं और हेलमेट भी पहने हुए हैं. तीसरा केवल कपड़े से मुंह को बांधे हुए है.
सूट पहन कर आए थे चोर
तीन में दो सूट पहने हुए हैं. एक के पास बैग है. शोरूम में अंदर आने के बाद वह हथियार निकाल कर लोगों पर तान देते हैं. बंदूकें देख स्टाफ और महिलाओं की सिट्टी-पिट्टी गोल हो जाती है. बदमाश शोरूम के पुरुष स्टाफ को चांटा मारते हैं. पास ही बैठी युवती पर भी हाथ उठाते हैं. इसके बाद ज्वेलरी के बॉक्सों को अपने बैग में भरना शुरु कर देते हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद तीन बदमाश बड़े ही आराम से शोरूम से बाहर निकले जाते हैं. बाइक पर बैठते हैं और फरार हो जाते हैं.
480 ग्राम सोना चोरी

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










