
सुहागरात के बेड पर मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
AajTak
यूपी के बहराइच में सुहागरात के बेड पर दूल्हा-दुल्हन की लाश मिली थी. दोनों की मौत के बाद समझ नहीं आ रहा था कि आखिर मौत कैसे हुई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जायजा लिया और दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. जब रिपोर्ट सामने आई तो पता चला कि दोनों की मौत हार्ट अटैक से हुई है.
उत्तर प्रदेश के बहराइच में सुहागरात की सुबह बेड पर दूल्हा और दुल्हन दोनों मृत मिले थे. इसके बाद घर में कोहराम मच गया था. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. जब रिपोर्ट सामने आई तो चौंकाने वाली बात सामने आई.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दूल्हा-दुल्हन की मौत हार्टअटैक से हुई है. पोस्टमार्टम के बाद नव विवाहित जोड़े को एकसाथ एक ही चिता पर मुखाग्नि दे दी गई.
जानकारी के अनुसार, जिले के थाना कैसरगंज क्षेत्र के गोडहिया नंबर चार गांव के 22 वर्षीय प्रताप यादव की 30 मई 2023 को क्षेत्र के मंगल मेला गांव में शादी हुई थी. खुशियों भरे माहौल में 31 मई को प्रताप अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लाया था. घर में महिलाओं ने मंगल गीत गाकर दूल्हा-दुल्हन की अगवानी की. देर रात तक घर में जश्न मनाया गया.
परिजन नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर कैसे हुई दोनों की मौत
इसके बाद दूसरे दिन सुहागरात के बेड पर दोनों की लाश मिली. इसके बाद घर में कोहराम मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. परिजन समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर दोनों की मौत कैसे हो गई. अचानक हुई इस घटना के कारणों का पता नहीं लग पा रहा था.
पुलिस अधीक्षक बोले- पति-पत्नी की मौत हार्ट अटैक से हुई है

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










