
सुसाइड नोट में लिखा- 'तीन युवक करते हैं छेड़छाड़', छात्रा ने की आत्महत्या
AajTak
छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला सामने आने के बाद लापरवाही दिखाने वाले दारोगा को भी निलंबित कर दिया गया है. वहीं, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर उसके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है.
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कुंदरकी में 19 मार्च को 12वीं के छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया था, इलाज के दौरान 20 मार्च की सुबह पांच बजे उसकी मौत हो गई थी. जहर खाने से पहले छात्रा ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखा था.
नोट ने उसने आत्महत्या का कारण छेड़छाड़ होना बताया था. पुलिस ने एक्शन लेते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मामले में लापरवाही बरतने वाले दारोगा को निलंबित भी किया गया है. साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं.
दरसअल, कुंदरकी थाना इलाके में रहने वाली 12 कक्षा की छात्रा को कुछ युवक छेड़ा करते थे. पीड़िता ने 19 मार्च को दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ खा लिया था. छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे. जहां उसका इलाज किया जा रहा था.
परिवार के लोगों ने 19 मार्च को ही थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई थी कि बेटी को कुछ युवक परेशान करते हैं. उनसे तंग आकर बेटी ने जहर खा लिया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया था. फिर 20 मार्च की सुबह करीब पांच बजे छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी.
मगर, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने थाने में जाकर जमकर विरोध किया. मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया. तब जाकर पुलिस एक्टिव हुई दो अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया, उनके भी नाम सुसाइड नोट में मौजूद थे. परिजनों ने आरोप लगाए थे कि थाने के दारोगा ने समय पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया.
मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि छात्रा के सुसाइड वाले मामले में लापरवाही बरतने वाले दारोगा को निलंबित कर दिया गया है. उसके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है. वहीं, छात्रा के सुसाइड नोट में जिनके नाम शामिल थे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. पोस्टमार्टम होने के बाद छात्रा का शव परिवार को सौंप दिया गया था. मामले में आगे की जांच जारी है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










