
सुशासन 2.0... नया बिहार मॉडल पेश करने की तैयारी कर रहे हैं नीतीश कुमार
AajTak
नीतीश कुमार को लेकर चुनावों से पहले खूब सवाल उठाए जा रहे थे, अब वो उनका जवाब एक्शन से देने लगे हैं. कानून-व्यवस्था से लेकर सरकारी योजनाओं तक. बिहार सचिवालय का औचक निरीक्षण कर नीतीश कुमार ने अपना इरादा भी जाहिर कर दिया है कि आगे वो क्या क्या करने वाले हैं.
नीतीश कुमार के सुशासन मॉडल सबसे बड़ा उदाहरण मिला है, बिहार के नालंदा में. जिले के गनगौरा पंचायत के बदरवाली गांव के एक परिवार की पूरे इलाके में चर्चा है. असल में, एक ही परिवार में बिहार सरकार की चार योजनाओं के लाभार्थी मिले हैं.
चुनाव से पहले जिन महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे गए थे, इस परिवार की भी एक महिला शामिल है. और, लाभार्थियों में एक दिव्यांग व्यक्ति भी शुमार है.
लगता है नीतीश कुमार अब सुशासन बाबू की अपनी छवि को और निखारने में जुट गए हैं. 28 नवंबर को सचिवालय जाकर औचक निरीक्षण करना, और अफसरों को वक्त का पाबंद होने की हिदायत देना तो यही बता रहा है - तो क्या नीतीश कुमार अब देश को बिहार मॉडल देने की तैयारी कर रहे हैं?
एक ही परिवार में चार योजनाओं के लाभार्थी
बिहार सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की केस स्टडी के लिए नालंदा गांव की रूबी देवी का परिवार बेहतरीन मिसाल है. सरकारी मदद से रूबी देवी का रोजगार तो शुरू हो ही चुका है, उनके पति, सास और बेटी सबको नीतीश कुमार की सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है.
1. रूबी देवी को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिले 10,000 रुपये मिले थे. रूबी देवी ने सरकारी मदद से मछली पालन का काम शुरू किया है. रूबी देवी अपने गांव की महिलाओं की प्रेरणास्रोत बन गई हैं. उनके छोटे से तालाब में पल रही मछलियां, परिवार की आय का नया साधन बन गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










