
सुबह चार बजे आजादपुर मंडी पहुंचे राहुल गांधी, सब्जियों के रेट पर लोगों से की बात, VIDEO
AajTak
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार सुबह के 4 बजे दिल्ली के आजादपुर मंडी पहुंच गए. यहां वह सब्जी विक्रेताओं-व्यापारियों व अन्य लोगों से मिले. सब्जियों के दाम पर लोगों से बात की.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार सुबह के 4 बजे दिल्ली के आजादपुर मंडी पहुंच गए. यहां वह सब्जी विक्रेताओं-व्यापारियों व अन्य लोगों से मिले. सब्जियों के दाम पर लोगों से बात की.
पिछले दिनों आजादपुर मंदी से ही सब्जी विक्रेता का वीडियो वायरल हुआ था. आठ मिनट के इस वीडियो में रामेश्वर नाम का शख्स खाली ठेला लिए खड़ा है. रिपोर्टर उनसे पूछता है कि आप सुबह-सुबह आए थे, टमाटर लेने. रामेश्वर कहते हैं, हां, टमाटर लेने आए थे, लेकिन दाम देखकर हिम्मत नही हो रही है. टमाटर बहुत महंगा हो रहा है, तो नहीं ले रहे हैं. 120-140 दे रहे हैं. हमें ये लेकर घाटा लग जाएगा. फिर रिपोर्टर पूछता है कि आपका ठेला ऐसे खाली जाएगा, कुछ तो भरोगे टमाटर के अलावा. इसके बाद एक खामोशी छा जाती है... एक-एक सेकेंड बीतने की आवाज सुनाई देने लगे वैसी खामोशी.
रामेश्वर चुप होकर दाएं-बाएं देखते हैं और सिर झुकाकर गमछे से अपनी गीली आंखें सुखाते हैं. थोड़े संयत होते हैं. फिर वह बताते हैं कि वह जहांगीर पुरी में किराए पर रहते हैं, 4000 किराया है. रिपोर्टर पूछता है, कमाई कितनी होती है. रामेश्वर कहते हैं... 100 रुपये का रोज का भी हिल्ला (कमाई) नहीं है. इतना कहने के बाद एक बार फिर खामोशी पसर जाती है. रामेश्वर इसके बाद महंगाई पर कुछ और बातें करते हैं, फिर मंडी से खाली ठेला लेकर ही रुखसत होते दिखते हैं.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










