
सुप्रीम कोर्ट के सभी जज घोषित करेंगे अपनी संपत्ति, CJI समेत 30 जजों ने SC की वेबसाइट पर डाली डिटेल
AajTak
सुप्रीम कोर्ट की फुल कोर्ट ने यह तय किया है कि जजों को पद संभालते ही अपनी संपत्तियों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करना चाहिए. चीफ जस्टिस भी अपनी संपत्ति को सार्वजनिक करेंगे.
सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों ने अपनी संपत्ति सार्वजनिक करने का ऐलान किया है. चीफ जस्टिस संजीव खन्ना को भी अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करना होगा.
सुप्रीम कोर्ट की फुल कोर्ट ने यह तय किया है कि जजों को पद संभालते ही अपनी संपत्तियों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करना चाहिए. सीजेआई और जज अपनी संपत्तियों का पूरा ब्योरा स्वेच्छा से सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर सार्वजनिक करेंगे. मौजूदा समय में सीजेआई सहित सुप्रीम कोर्ट में कुल 30 जजों ने अपनी संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक किया है.
इनमें सीजेआई संजीव खन्ना से लेकर जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस अभय एस ओक, जस्टिस जेके माहेश्वरी, जस्टिस बीवी नागरत्ना जैसे जज शामिल हैं.
बता दें कि यह खबर ऐसे समय पर सामने आई है, जब हाल ही में जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से कैश बरामद किया गया था. कैश मिलने के मामले की जांच के लिए सीजेआई संजीव खन्ना ने 22 मार्च को जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ तीन सदस्यीय आंतरिक जांच शुरू की थी. आरोप है कि जस्टिस वर्मा के आधिकारिक आवासीय परिसर से नोटों की गड्डियां पाई गई थीं, जहां 14 मार्च को आग लग गई थी. नोटों की ये गड्डियां आग बुझाने वाली फायर ब्रिगेड की टीम ने स्टोर रूम में देखी थीं. आग की चपेट में आने से बहुत सारे नोट जल गए थे.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









