
'सुप्रीम कोर्ट का इशारा, दोषी हैं केजरीवाल', बांसुरी स्वराज ने की दिल्ली CM के इस्तीफे की मांग
AajTak
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी (AAP) चीफ और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. बांसुरी स्वराज ने कहा,'सुप्रीम कोर्ट से आज बहुत महत्वपूर्ण आदेश आया है. सर्वोच्च अदालत ने इस बात पर मोहर लगा दी है कि अरविंद केजरीवाल दोषी हैं.'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई. लेकिन ईडी की ओर से उनकी गिरफ्तारी के मामले को सुप्रीम कोर्ट की बड़ी बेंच को सौंप दिया गया है. इस वजह से फिलहाल केजरीवाल जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे. वह मौजूदा समय में सीबीआई की कस्टडी में हैं लेकिन उन्हें जमानत ईडी केस में मिली है. ऐसे में अभी वह जेल में ही रहेंगे.
सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी (AAP) चीफ और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. बांसुरी स्वराज ने कहा,'सुप्रीम कोर्ट से आज बहुत महत्वपूर्ण आदेश आया है. सर्वोच्च अदालत ने इस बात पर मोहर लगा दी है कि अरविंद केजरीवाल दोषी हैं. सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को उनकी अर्जी पर कोई राहत नहीं दी है.'
'CM की कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं हैं केजरीवाल'
बांसुरी ने आगे कहा,'आज सुप्रीम कोर्ट ने इशारा किया है कि जब भी कोई ऐसा केस एक बड़े पद के आदमी के साथ होता है तो उस आदमी को पद छोड़ देना चाहिए. लेकिन अरविंद केजरीवाल CM की कुर्सी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं. इनकी इस जिद के कारण दिल्ली में पॉलिसी पेरालसिस हो रहा है. आज भी अंतरिम जमानत की शर्तें वहीं हैं, जो उन्हें पहले भी दी गई थीं. 10 मई के आदेश जिसमें उन्हें अंतरिम जमानत मिली थी, वही आज भी है.'
'आम आदमी पार्टी ने सत्ता भोगने के लिए नहीं चुना'
केजरीवाल पर निशाना साधते हुए बांसुरी स्वराज ने कहा,'क्या आम आदमी पार्टी में टैलेंट का इतना अकाल है कि अरविंद केजरीवाल के अलावा कोई भी सीएम नहीं बन सकता हैं. दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को सत्ता भोगने के लिए नहीं काम के लिए चुना था. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोकसभा चुनाव में एक गठबंधन किया था, जो भरभराकर गिर गया.'

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










