
सुपरस्टार दर्शन और पवित्रा के खिलाफ मिले ये 5 अहम सबूत, अब बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!
AajTak
अपने ही फैन के कत्ल के आरोपों से घिरे दर्शन और पवित्रा गौड़ा के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस के पास ऐसे-ऐसे सबूत हैं कि आरोपियों के लिए उन सबूतों की काट ढूंढ पाना तकरीबन नामुमकिन साबित होने वाला है. आखिर क्या है वो सबूत जिनके सामने आने से दर्शन और पवित्रा बच नहीं पाएंगे? आइए जानते हैं.
कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु में हुए रेणुका स्वामी मर्डर केस में गिरफ्तार किए गए कन्नड़ फिल्म स्टार दर्शन तुगुदीपा और उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है. इन दोनों के खिलाफ पुलिस को ऐसे-ऐसे सबूत हाथ लगे हैं, जो उनके खिलाफ चलने वाले मुकदमे में कानूनी तौर पर उनके ताबूत की एक-एक कील साबित होने वाले हैं. आइए इन सबूतों के बारे में जानते हैं, जो गुनहगारों को उनके किए की सजा दिला सकते हैं.
सबूत नंबर- 1: मोबाइल चैट और कॉल डिटेल
बंगलुरु पुलिस के पास कन्नड एक्टर दर्शन की बाकी आरोपियों के साथ मोबाइल फोन पर हुई बातचीत का सबूत कॉल डिटेल रिकॉर्ड के तौर पर मौजूद हैं. इनमें नॉर्मल फोन कॉल्स के साथ-साथ व्हाट्सऐप पर रेणुका स्वामी के कत्ल को लेकर दर्शन और उसके गुर्गों की बातचीत भी पुलिस के हाथ लग चुकी है. पुलिस को आरोपियों के साथ उस पुलिस सब इंस्पेक्टर की बातचीत के सबूत के तौर पर उसकी कॉल डिटेल मिल चुकी है, जो इस बात की तस्दीक करते हैं कि कैसे क़ातिलों ने वारदात को अंजाम देने के बाद लाश निपटाने के लिए पुलिस से ही मदद मांगी थी.
सबूत नंबर- 2: सीसीटीवी फुटेज
पुलिस को चित्रदुर्ग की अपोलो फार्मेसी से रेणुका स्वामी के निकलने से लेकर उसे अगवा किए जाने के पूरे रूट तक और यहां तक कि उस जगह के सीसीटीवी फुटेज भी मिल चुके हैं, जहां बेंगलुरु में लाकर उसे टॉर्चर किया गया था. इसी कड़ी में पुलिस को कुछ सीसीटीवी कैमरों में वो कार भी नजर आई है, जिससे रेणुका स्वामी की लाश को ठिकाने लगाने के लिए कातिल कामाक्षीपाल्या के नाले तक पहुंचे थे. यानी चित्रदुर्ग से लेकर बंगलुरु और buex से मैसुर तक पुलिस के पास कई टेक्निकल एविडेंस हैं. ये सभी आरोपियों के खिलाफ बहुत अहम साबित होने वाले हैं.
सबूत नंबर- 3: मौक़े से बरामद चीज़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











