
'सुख चैन से जियो, रोटी खाओ वरना मेरी गोली तो है ही... ', भुज से PM मोदी का PAK को सख्त संदेश
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भुज में जनसभा के दौरान आतंकवाद और कच्छ के विकास पर बात की. उन्होंने पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के अंत का मिशन बताया. उन्होंने यह भी कहा,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भुज में जनसभा के दौरान जोरदार भाषण दिया. उन्होंने कहा कि भारत टूरिज्म पर यकीन करता है क्योंकि टूरिज्म लोगों को जोड़ता है और बहुराष्ट्रीय दोस्ती को मजबूत बनाता है. वहीं, उन्होंने पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हुए कहा, "पाकिस्तान टेररिज्म को टूरिजम समझता है, जो कि पूरी दुनिया के लिए बड़ा खतरा है" और ये कि "ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के अंत का मिशन है." पीएम मोदी ने कच्छ के विकास की बात करते हुए कहा कि इससे पहले कच्छ के किसी मुख्यमंत्री या मंत्री के भाषण की शुरुआत और अंत पाकिस्तान से ही होती थी, लेकिन उन्होंने 2001 में तय किया कि वे इस बात पर समय बर्बाद नहीं करेंगे बल्कि कच्छ की सामर्थ्य को उजागर करेंगे ताकि पाकिस्तान को जलन हो. उन्होंने कहा, "हमने ऐसा कच्छ बनाया है जिसका विकास देखकर दुश्मन जल उठते हैं."
यह भी पढ़ें: PM मोदी का गुजरात दौरा, ऑपरेशन सिंदूर थीम पर वडोदरा में भव्य रोड शो
ऑपरेशन सिंदूर का मकसद आतंक का खात्मा करना है! प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का भी जिक्र किया, और कहा, "जो हमारा खून बहाने की कोशिश करेगा, उसे उसकी भाषा में जवाब दिया जाएगा. भारत पर आंख उठाने वालों को कीमत चुकानी होगी." उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का भी जिक्र किया और बताया कि इस मिशन का मकसद आतंकवाद को खत्म करना और मानवता की रक्षा करना है
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 22 मई के बाद उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी, बिहार में भी खुले तौर पर ऐलान किया था कि वे आतंकवाद के ठिकानों को मिटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि 15 दिन इंतजार करने के बाद पाकिस्तानी कार्रवाई नहीं हुई तो सेना को पूर्ण छूट दे दी गई. सेना ने आतंकवाद के ठिकानों को सैकड़ों किलोमीटर दूर जाकर ध्वस्त किया.
पाकिस्तानी एयरबेस आज भी आईसीयू में!
प्रधानमंत्री ने कहा कि 1971 की युद्ध लड़ाई में भुज के एयरबेस पर पाक सेना ने हमला किया था लेकिन हमारे वीरांगनाओं ने इसका सामना किया था. उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना ने उस हमले का जवाब इतनी ताकत से दिया कि पाकिस्तानी एयरबेस आज भी आईसीयू में पड़े हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







