
सीरियल किलर का मर्डर करते हुए वीडियो आया सामने, सिर्फ चौकीदारों को बनाता था निशाना
AajTak
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सनकी सीरियल किलर का हत्या करते हुए CCTV फुटे सामने आया है. इस फुटेज में वह भोपाल में सोते हुए चौकीदार की हत्या करते हुए नजर आ रहा है. चौकीदार की हत्या के बाद सीरियल किलर बेख़ौफ़ होकर चौकीदार की लाश के पास बैठा रहा.
मध्य प्रदेश के सागर के सनकी सीरियल किलर का हत्या करते हुए CCTV फुटे सामने आया है. इस फुटेज में वह भोपाल में सोते हुए चौकीदार की हत्या करते हुए नजर आ रहा है. चौकीदार की हत्या के बाद सीरियल किलर बेख़ौफ़ होकर चौकीदार की लाश के पास बैठा रहा. वारदात राजधानी भोपाल के खजूरी थाना हुई है. अभी तक सीरियल किलर सोते हुए 6 चौकीदार को मौत के घाट उतार चुका है.
सीरियल किलर सागर में 4, भोपाल में एक और पुणे में एक चौकीदार की हत्या कर चुका है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि अभी तक की पूछताछ और जांच में यही तथ्य सामने आया है कि यह कोई साइको किलर है, देखनें मे आया कि यह अभी तक चौकीदारों या रात्रि गश्त करने वालों को ही निशाना बना रहा है.
सागर का रहने वाला है सीरियल किलर
पुलिस का कहना है कि आरोपी का नाम शिवप्रसाद है और वह सागर ज़िले के केसली का रहने वाला है, सीरियल किलर हत्या में इस्तेमाल होने वाले हथियार या वस्तु भी घटनास्थल से ही उठाता है, हत्यारे ने तीसरी हत्या करने के बाद मृतक का फोन उठा लिया था और लेकर घूम रहा था, जिसे ट्रेस करके पुलिस आरोपी के पास पहुंची.
चार महीने में कुल चार चौकीदारों का रहस्यमयी तरीके से कत्ल हो चुका था. मरनेवालों में 60 साल का उत्तम रजक, 60 साल का ही कल्याण लोधी, 55 साल का शंभू शरण शर्मा और 46 साल का मंगल अहिरवार शामिल था. वैसे तो मरनेवाले इन चारों लोगों का एक दूसरे से कोई रिश्ता नहीं था और ना ही इनके घर परिवार वाले एक-दूसरे को जानते थे.
पुलिस को सीरियल कीलिंग का हो गया था शक

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.











