
सीमा-सचिन के विवाह की पहली तस्वीरें... मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और जयमाला
AajTak
सीमा हैदर का कहना था कि उसने सचिन के साथ नेपाल में शादी की थी. साथ ही उसका कहना था कि उसके पास शादी के वीडियो नहीं है. अब सीमा और सचिन की शादी की एल्बम सामने आई है. सीमा और सचिन से यूपीएटीएस ने तीन दिन तक पूछताछ की थी. सीमा ग्रेटर नोएडा में मौजूद सचिन के घर पर है.
सीमा हैदर और सचिन मीणा की शादी के तस्वीरें सामने आई हैं. सीमा का कहना था कि उसने सचिन के साथ नेपाल में के पशुपति नाथ मंदिर में शादी की थी. सीमा ने कहा था कि उन दोनों ने 13 मार्च को शादी की थी. उनकी शादी की दो तस्वीरें सामने आई हैं.
पहली तस्वीर में सीमा और सचिन के साथ सीमा के बच्चे भी नजर आ रहे हैं. ब्लैक एंड व्हाइट इन तस्वीरों में सीमा और साथ-साथ खड़े हैं. सचिन ने सूट पहना हुआ है और सीमा ने साड़ी. सीमा की मांग में सिंदूर है, माथे पर बिंदी, गले में मंगलसूत्र है. सचिन और सीमा के गले में वरमाला भी नजर आ रही है.
वहीं, दूसरी तस्वीर में सीमा हैदर सचिन के पैर छूते हुए दिखाई दे रही है. सचिन का हाथ सीमा के सिर पर है. पुलिस सचिन मीणा और सीमा हैदर की सामने आई शादी की तस्वीरों का पता लगाने में जुट गई है. सीमा की शादी की एल्बम की तीसरी तस्वीर में सीमा और सचिन कुर्सी पर साथ बैठे हुए हैं और सीमा के चारों बच्चे भी साथ हैं.
पहली तस्वीर...
'शादी का वीडियो नहीं बनाया, इसलिए नहीं है सबूत'
सीमा हैदर ने प्रेमी सचिन से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में ही विवाह रचाने की बात कबूली की थी. जब पाकिस्तानी महिला से कहा गया कि पुजारी ने पशुपतिनाथ मंदिर में किसी भी तरह के विवाह को लेकर इनकार किया है? तो जवाब में सीमा ने कहा था कि उसने सचिन से मंदिर के पिछले हिस्से में शादी रचाई, क्योंकि आगे की तरफ काफी भीड़ थी. सीमा ने यह भी दावा किया था कि माला पहनाने और मांग में सिंदूर भरने का वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया जा सका था. इसलिए उस शादी का सबूत नहीं दे सकते. लेकिन हां शादी नेपाल के होटल नहीं, बल्कि मंदिर में रचाई थी.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








