
सीढ़ियां चढ़ते समय आपके घुटनों से भी आ रही आवाज? हड्डियों के डॉक्टर ने बताया कारण
AajTak
knee sounds while climbing stairs: सीढ़ी चढ़ने-उतरने से काफी लोग बचने लगे हैं क्योंकि लोगों को अक्सर अपने ऑफिस और अन्य जगहों पर लिफ्ट या एक्सक्लेटर जैसी सुविधाएं मिल रही हैं. लेकिन ऐसा करना हड्डियों के हेल्थ को कमजोर कर रहा है.
Knee sounds while climbing stairs: आज के आधुनिक समय में लोग सीढ़ियां चढ़ने की अपेक्षा लिफ्ट या एस्क्लेटर को अधिक सुविधाजनक मानने लगे हैं. इनसे लोग एक जगह पर खड़े-खड़े ही किसी भी फ्लोर पर जा सकते हैं. ऐसे में उनके घुटनों की मोबिलिटी कम होने लगती है. लेकिन वहीं जब कुछ लोग सीढ़ियां चढ़ते हैं या बैठते हैं तो आपने नोटिस किया होगा कि घुटनों से हल्की ‘क्लिक’ की आवाज आती है या बबल्स फूटने जैसा साउंड आता है. लेकिन ये कोई मामूली बात नहीं होती ये शरीर में हड्डियों के जोखिम का शुरुआती संकेत हो सकता है. दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में ऑर्थोपेडिक और स्पोर्ट्स सर्जन डॉ. ओबैदुर रहमान ने एक वीडियो में इस समस्या के बारे में बकाया है.
क्या है इस आवाज का मतलब?
डॉ. रहमान ने वीडियो में सवाल पूछते हुए कहा, क्या आपके घुटने सीढ़ियां चढ़ते या स्क्वाट करते वक्त आवाज करते हैं? तो यह आवाज घुटनों में किसी गंभीर समस्या की शुरुआत का इशारा हो सकती है. अपनी पोस्ट में उन्होंने एक 27 साल के कॉर्पोरेट एम्पलोई की स्टोरी भी बताई जो अपने करियर में बिजी होने के कारण घुटने की समस्या से पीड़ित हो गईं. दरअसल, उसने सीढ़ियां चढ़ते वक्त आने वाली हल्की ‘क्लिक’ की आवाज को अनदेखा किया लेकिन कुछ समय बाद वही आवाज दर्दनाक घर्षण में बदल गई. जब उसने जांच कराई तो पता चला कि वो कॉनड्रोमलेशिया पटेला (Chondromalacia Patellae) स्थिति में पहुंच गई है जिसमें घुटने की हड्डी के नीचे का कार्टिलेज घिसने लगता है.
युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है ‘साइलेंट एपिडेमिक’
डॉ. रहमान का कहना है कि इस तरह की स्थितियों के मामले युवाओं में बढ़ रहे हैं. ये केस उन लोगों में अधिक कॉमन हैं जो लंबे समय तक 8-10 घंटे एक ही कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं और यदि शरीर उन्हें कुछ संकेत देता है तो वे उसे अनदेखा कर देते हैं.
डॉक्टर्स का कहना है कि यह समस्या तब बढ़ती है जब घुटनों पर बार-बार दबाव तो पड़ता है लेकिन मसल्स को मजबूती देने वाली एक्सरसाइज नहीं की जातीं और उन्हें आराम नहीं दिया जाता. खराब पॉश्चर, कम मूवमेंट और बिना तैयारी के हाई-इंपैक्ट एक्सरसाइज भी कार्टिलेज को नुकसान पहुंचा सकती हैं जिसे मॉडर्न लाइफस्टाइल वाले लोग नजरअंदाज कर देते हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












