
सीट सिंगल, डिमांड हाई... नई सरकार में PM मोदी का सिरदर्द बनेंगी NDA की ये 'चिल्लर' पार्टियां
AajTak
एनडीए को 293 सीटों पर जीत मिली जिसमें पांच दलों को मिलाकर ही संख्याबल 280 है. 10 पार्टियों ने मिलकर 13 सीटें जीती हैं. समर्थन के नाम पर एक-दो सीटें जीतने वाले एनडीए के ये दल बीजेपी पर लायबिलिटी बन गए हैं. ऐसी पार्टियां कौन सी हैं?
लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद अब सरकार गठन की तैयारी है. नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया है. नरेंद्र मोदी आज यानि 7 जून को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए दावा पेश करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार बनाने की कवायद में जुटी है तो वहीं सहयोगी दलों की डिमांड लिस्ट भी सामने आने लगी है. सरकार गठन के लिए अहम एन फैक्टर के दोनों एन यानि चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार की अपनी शर्तें हैं तो बाकी घटक दलों की भी अपनी-अपनी डिमांड.
चंद्रबाबू नायडू की पार्टी ने लोकसभा स्पीकर के साथ सरकार में अहम मंत्रालयों पर दावा ठोकने के साथ ही आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठा दी है. वहीं, नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने भी यूसीसी पर चर्चा, अग्निवीर योजना पर पुनर्विचार की शर्त रख दी है. जीरो सीट वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रमुख रामदास अठावले ने भी एक मंत्री पद की डिमांड कर दी है. मंत्रिमंडल के लिए जेडीयू ने चार सांसदों पर एक मंत्री का फॉर्मूला दिया तो वहीं पांच पर एक के फॉर्मूले की भी चर्चा है.
कैबिनेट बर्थ को लेकर फॉर्मूलों की चर्चा के बीच एनडीए के कई ऐसे दल भी हैं जिनके पास समर्थन के नाम पर एक-दो सीटें हैं लेकिन वह भी कैबिनेट बर्थ के लिए डिमांड कर रहे हैं. बीजेपी के लिए लायबिलिटी बन गईं एक-दो सीटों वाली ऐसी पार्टियों की बात करने से पहले ये जान लेना भी जरूरी है कि एनडीए के किस दल को कितनी सीटें मिली हैं.
NDA में किस पार्टी की कितनी सीटें?
बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को 293 सीटों पर जीत मिली है. इसमें 240 सीटों पर जीत के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. सीटों के लिहाज से एनडीए में 16 सीटों वाली तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) दूसरे और 12 सीटों वाली नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) तीसरे नंबर पर है. बीजेपी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 293 सीटों पर जीत हासिल की है जो बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटों के जादुई आंकड़े से 21 ज्यादा है. गठबंधन की चौथी सबसे बड़ी पार्टी एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना है जिसे सात सीटों पर जीत मिली है.
5 सांसदों वाली चिराग की पार्टी NDA में 5वीं बड़ी पार्टी

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








