
सीट नंबर-222, नोटों की गड्डी, सवालों के घेरे में सिंघवी... पढ़ें- राज्यसभा के नोटकांड की पूरी कहानी
AajTak
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को बताया कि कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित सीट से संसद सुरक्षा अधिकारियों ने 500 रुपए के नोटों की गड्डी बरामद की है. सदन में धनखड़ के इस दावे पर कांग्रेस सांसदों ने विरोध जताया. नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, जांच से पहले नाम नहीं लिए जाने चाहिए. हालांकि, अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोपों से इनकार किया है.
राज्यसभा में शुक्रवार को जमकर बवाल हो गया. कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट पर 500 रुपए के नोटों की गड्डी मिलने से बीजेपी ने खूब हंगामा किया. बीजेपी ने इसे बेहद गंभीर मामला बताया और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई. कांग्रेस ने आरोप साबित होने से पहले ही सांसद का नाम सार्वजनिक करने पर आपत्ति जताई. जानिए राज्यसभा के नोटकांड की पूरी कहानी...
संसद के शीतकालीन सत्र का आज 9वां दिन है. शुक्रवार सुबह जैसे ही सदन की शुरुआत हुई तो राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, कल जब सुरक्षा कर्मचारी नियमित जांच कर रहे थे तो उन्हें सीट नंबर 222 पर 500 रुपए के नोटों की गड्डी रखी मिली. ये सीट कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित की गई है.
अभी तक किसी ने नहीं किया कैश पर दावा
धनखड़ ने आगे कहा, परंपरा के अनुसार जांच का आदेश दिया गया है. यह स्पष्ट नहीं है कि करेंसी नोट असली थे या नकली. गड्डी में 500 रुपये के नोट हैं. यह मेरा कर्तव्य था और मैं सदन को सूचित करने के लिए बाध्य हूं. यह एक नियमित जांच है, जो रोजाना की जाती है. उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि कोई करेंसी नोटों पर दावा करेगा, लेकिन अभी तक किसी ने दावा नहीं किया है. उन्होंने आगे कहा, क्या लोग इस तरह नोटों की गड्डी भूल सकते हैं?
जांच से पहले नाम बताने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति
उसके बाद सदन में हंगामा हो गया और सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप और प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, सभापति को जांच पूरी हुए बिना सदस्य का नाम नहीं बताना चाहिए था. वहीं, सदन के नेता जेपी नड्डा ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह कुछ मुद्दों पर उत्सुकता दिखा रहा है. जबकि अन्य मुद्दों पर पर्दा डालना चाहता है. नड्डा ने कहा, मामला गंभीर है और विपक्ष और सत्ता पक्ष को विभाजित नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह सदन की गरिमा पर हमला है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










