
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
ABP News
MiG-29 Fighter Jet: भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने मिग-29 यूपीजी मल्टी-रोल लड़ाकू विमान को अकेले उड़ाया. इसे एफ-16 जैसे विमानों की चुनौती का मुकाबला करने के लिए बनाया गया था.
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने गुरुवार को मिग-29 यूपीजी multi role लड़ाकू विमान की single sortie भरते हुए वायुसेना की युद्धक तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पश्चिमी वायु कमान (डब्ल्यूएसी) के एक महत्वपूर्ण बेस की ऑपरेशनल तैयारियों की भी समीक्षा की. सुरक्षा कारणों के चलते मिग-29 की उड़ान और संबंधित बेस का सटीक स्थान सार्वजनिक नहीं किया गया है.
वायुसेना प्रमुख की इस उड़ान को अग्रिम ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमता, त्वरित प्रतिक्रिया और मिशन तत्परता के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है. उड़ान पूरी करने के बाद एयर चीफ मार्शल सिंह ने बेस पर मौजूद वायुसेना के पूर्व सैनिकों से भी मुलाकात की और देश की सेवा में उनके योगदान की सराहना की. यह संवाद वायुसेना की परंपरा, अनुभव और नई पीढ़ी के बीच निरंतरता को दर्शाता है.
VIDEO | Punjab: Air Chief Marshal AP Singh flies MiG 29 fighter aircraft.(Full video available on https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/csZ4jI8RdW













