
सीएम ममता की इच्छा पर BJP बंगाल प्रमुख सुकांत मजूमदार ने बोला हमला, कहा- इतना बड़ा लक्ष्य TMC के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं
ABP News
ममता बनर्जी ने एक बार फिर 2024 के चुनाव में विपक्ष का चेहरा बनने की इच्छा जाहिर कर दी है. इसे लेकर पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने हमला बोला है.
पश्चिम बंगाली की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज टीएमसी स्टेट कमिटी की बैठक के दौरान पार्टी को 2024 लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए. ऐसे में ममता बनर्जी ने एक बार फिर 2024 के चुनाव में विपक्ष का चेहरा बनने की इच्छा जाहिर कर दी है. इसे लेकर पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने हमला बोला है.
सुकांत मजूमदार ने कहा कि इतना बड़ा लक्ष्य टीएमसी के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने का मतलब यह नहीं है कि सीएम ममता लोकसभा चुनाव भी जीत लेंगी, हम उन्हें हरा देंगे.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












