
सीएम केजरीवाल आज 11 बजे पूछताछ के लिए पहुंचेंगे CBI दफ्तर, बीजेपी का राजघाट पर धरना, पढ़ें बड़े अपडेट्स
AajTak
शराब घोटाले के मामले में सीएम केजरीवाल आज सुबह 11 बजे सीबीआई के सामने पेश होंगे. केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सांसद और मंत्री भी जाएंगे. वहीं बीजेपी आज राजघाट पर धरना देगी. उधर सीबीआई मुख्यालय औऱ आसपास के इलाके में धारा 144 लागू की गई है. CBI हेडक्वार्टर की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस का बैरिकेड रहेगा. पहचान पत्र के बाद ही प्रवेश मिलेगा.
दिल्ली के शराब घोटाले में जांच की आंच सीएम अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है. इस मामले में CBI आज उनसे पूछताछ करेगी. केजरीवाल रविवार को पहली बार शराब नीति के केस में पूछताछ के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो के सामने पेश होंगे. मुख्यमंत्री को जांच एजेंसी के समन को लेकर राजनीति तेज हो गई है. विपक्षी दल अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आ गए हैं, तो वहीं बीजेपी इस मामले में लगातार केजरीवाल पर हमला कर रही है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आज सुबह 11:00 बजे सीबीआई के अधिकारी पूछताछ करेंगे. इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के मंत्री और सांसद उनके साथ सीबीआई मुख्यालय जाएंगे. केजरीवाल को शुक्रवार को समन मिला था, जिसके बाद उनकी पार्टी ने आरोप लगाया था कि केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने की साजिश रच रही है. पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के कारण दबाव डाला जा रहा है.
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि CBI मुख्यालय से पहले सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार को राजघाट जाने वाले थे. लेकिन पुलिस कमिश्नर ने बीजेपी को धरने की इजाजत दे दी है. सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल महात्मा गांधी की समाधि पर थोड़ी देर रुककर सीबीआई मुख्यालय जाने वाले थे. लेकिन जिस तरह दिल्ली पुलिस भाजपा वालों का राजघाट पर धरना करा रही है, मुझे लगता है दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पूरे शांतिपूर्ण माहौल को ख़राब करने के उद्देश्य से यह कर रहे हैं. यह ग़लत है, ऐसा नहीं होना चाहिए. इससे सीधे तौर पर कंफ़्रंट्रेशन होगा और शांति व्यवस्था ख़राब होगी. ऐसे धरना की इजाज़त पुलिस को नहीं देनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल रविवार को सीबीआई मुख्यालय पहुंचकर उनके सवालों का जवाब देंगे. दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हमारे सभी सांसद शांतिपूर्ण तरीक़े से अरविंद केजरीवाल को अपनी शुभकामनाओं के साथ CBI मुख्यालय छोड़कर आएंगे.
दिल्ली पुलिस ने CBI मुख्यालय और उसके आसपास 144 धारा लगा दी है, किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं होगी. रविवार सुबह से दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड़ पर रहेगी. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ऑफिस से किसी भी कार्यकर्ता को नई दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. नई दिल्ली जिले में जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस बैरिकेड लगाकर चेक करने के बाद ही वाहन को प्रवेश दिया जाएगा. प्रोटेस्ट करने पर कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया जा सकता है. CBI हेडक्वार्टर की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस का बैरिकेड रहेगा. पहचान पत्र के बाद ही प्रवेश मिलेगा.
समन के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल मीडिया के सामने आए और कहा कि शराब नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ है. उन्होंने जांच एजेंसियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने हलफनामे में झूठ बोला था जिसके कारण उनके पूर्व डिप्टी मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था. केजरीवाल ने कहा कि ईडी और सीबीआई ने अदालत को गुमराह किया और सिसोदिया को फंसाने की कसम खाई, उन्हें सीबीआई ने फरवरी में गिरफ्तार किया था.
सीएम केजरीवाल की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सियासत गर्मा गई थी. जहां AAP ने केजरीवाल को आधुनिक महात्मा गांधी बताया, तो वहीं बेजीप ने केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति घोटाले का "सरगना" कहा. AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता भारत को दुनिया में नंबर एक बनाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे. अरविंद केजरीवाल आज के जमाने के महात्मा गांधी हैं. जांच एजेंसी के खिलाफ केजरीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि AAP नेता भाषा की मर्यादा भूल गए और एक अपराधी की भाषा बोलते हैं. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल अतीक अहमद की भाषा बोलते हैं. हमने दोनों के बीच समानताएं देखीं हैं. उधर, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि सीबीआई द्वारा उन्हें बुलाए जाने के बाद केजरीवाल डरे हुए हैं. यह जवाबदेही दिखाने का समय है न कि बयानबाजी का. भाटिया ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को चीजों को स्पष्ट करने के लिए अपना लाई डिटेक्टर टेस्ट कराना चाहिए.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






