
सिर पर पगड़ी, कमर में कृपाण... जींस-पैंट में रहने वाले अमृतपाल ने यूं बदला गेट अप
AajTak
खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी शनिवार शाम से मोगा के रोड़ेवाल गुरुद्वारे में छिपा हुआ था. इसके बाद उसे रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया.
पंजाब पुलिस ने 36 दिनों के बाद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मोगा में रोड़ेवाल गुरुद्वारे से अमृतपाल को पकड़ा है. कभी जींस-पैंट में दिखने वाले अमृतपाल की गिरफ्तारी के समय की फोटो सामने आई है, जिसमें वह सिर पर पगड़ी, कमर में कृपाण और नंगे पैर यानी पूरी तरह निहंग की वेशभूषा में दिखाई दे रहा है.
सफेद कपड़ों में अमृतपाल सिंह को गुरुद्वारे के बाहर खड़ा हुआ देखा जा सकता है. उसने ऑरेंज कलर की पगड़ी पहनी हुई है और कमर में कृपाण लटकाए हुए है. इसके अलावा गले में सफेद गमछा भी लटकाए हुए है. अमृताल ने पैर में जूता-चप्पल नहीं पहने हैं. वह नंगे पैर खड़ा हुआ है. उसके आस-पास सादे ड्रेस में खड़े हुए लोग देखे जा सकते हैं. अनुमान के मुताबिक, ये पुलिसकर्मी भी हो सकते हैं. इससे पहले अमृतपाल को नीली पगड़ी में देखा गया था.
पंजाब: पकड़ा गया भगोड़ा अमृतपाल सिंह, मोगा पुलिस ने किया अरेस्ट
पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर दी जानकारी
पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि अमृतपाल सिंह को मोगा से गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने लोगों को किसी भी तरह की अफवाह से बचने और शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. इससे पहले बताया गया था कि अमृतपाल ने मोगा के रोड़ेवाल गुरुद्वारे में सरेंडर किया है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









