
सिर्फ 1299 रुपये की ये स्मार्ट वॉच, मिलेगा SpO2 सपोर्ट और हार्ट रेट सेंसर
AajTak
Gizmore Curve को भारत में अफोर्डेबल प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया है. इस स्मार्टवॉच में 1.39 इंच का सर्कुलर डिस्प्ले दिया है. इसमें LCD panel के साथ 360 x 360 पिक्सल रेजोल्यूशन का इस्तेमाल किया है. साथ ही इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट्स दिया है. इसकी कीमत 1,699 रुपये है, लेकिन लिमिटेड टाइम के लिए इसे डिस्काउंट कीमत में खरीदा जा सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
भारतीय स्मार्टवॉच बाजार में Gizmore Curve नाम का मॉडल लॉन्च हुआ है. भारत में सर्कुलर डायल में आने वाली एक किफायती स्मार्टवॉच है. इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग से लेकर कई आकर्षक कलर वेरिएंट देखने को मिलेंगे. साथ ही कई हेल्थ ट्रैकिंग सेंसर भी दिए हैं. इसमें 60Hz का 1.39 इंच का LCD पैनल इस्तेमाल किया है.
Gizmore Curve को कुल चार कलर वेरिएंट में पेश किया गया है, जो ब्लैक, ग्रे, रिंक और ग्रीन कलर हैं. इस स्मार्टवॉच को IP68 रेटिंग दी गई है, जो इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस बनाती है.
इस स्मार्टवॉच में 1.39 इंच का सर्कुलर डिस्प्ले दिया है. इसमें LCD panel के साथ 360 x 360 पिक्सल रेजोल्यूशन का इस्तेमाल किया है. साथ ही इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट्स दिया है. इस स्मार्टवॉच में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का फीचर दिया है. यह पैनल 500 nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी.
इसके अलावा इसमें ऑप्टीकल हार्ट रेट सेंसर और SpO2 sensor दिया है, जो ब्लड में ऑक्सीजन के लेवल को चेक करने का काम करता है. इसमें स्टैंडर्ड हेल्थ फीचर देखने को मिलेंगे. इसमें क्लोरी काउंटर, स्लीप ट्रैकिंग और स्ट्रेस मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए हैं. साथ ही इसमें हाइड्रेशन अलर्ट दिया है.
इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के अलावा दमदार बैटरी बैकअप का इस इस्तेमाल कतिया है.फुल चार्जिंग पर यह 10 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है. इसमें Android और iPhone का सपोर्ट है.
Gizmore Curve की भारत में की कीमत 1,699 रुपये है, लेकिन लिमिटेड टाइम के लिए इसे डिस्काउंट कीमत में खरीदा जा सकता है, जिसके बाद यह वॉच 1299 रुपये में घर ला सकते हैं. यह प्रोडक्ट Flipkart या Gizmore.in पर सेल के लिए उपलब्ध होगा.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










