
सिर्फ 10 हजार में करें दक्षिण भारत की सैर, पैकेज में रहना-खाना-घूमना फ्री, जानें डिटेल
AajTak
अगर आप अपने परिवार के साथ अक्टूबर में साउथ घूमने का प्लान कर सकते हैं. इसके लिए आपको IRCTC का पैकेज बुक करना होगा. पैकेज में आपके ठहरने-घूमने-खाने की व्यवस्था भी होगी. आइए जानते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज और कितना आएगा खर्च.
IRCTC Tour Package: दक्षिण भारत अपने खुबसुरत मंदिरों के लिए देश-विदेश में जाना जाता है. यहां के मंदिर की नक्काशी को देखने हर साल लाखों सैलानी आते हैं. यहां घूमने के लिए कई फेमस जगह जैसे-कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम, रामेश्वरम, मदुरै है. आप अपने परिवार के साथ अक्टूबर में साउथ घूमने का प्लान कर सकते हैं. इसके लिए आपको IRCTC का पैकेज बुक करना होगा. पैकेज में आपके ठहरने-घूमने-खाने की व्यवस्था भी होगी. तो चलिए जानते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज.
ये रही चेन्नई टूर पैकेज की पूरी डिटेल IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम Dakshin Yatra है. इस पैकेज में आपको 5 रात और 6 दिन घूमने का मौका मिलेगा. इस टूर पैकेज की शुरुआत मैसूर से होगी. पैकेज में आपको कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम, रामेश्वरम, मदुरै घूमने का मौका मिलेगा.
पैकेज में कहां-कहां घूमने का मिलेगा अवसर
कितने दिनों की होगी ट्रिप? यह ट्रिप 5 रात और 6 दिनों की होगी. इस पैकेज की शुरुआत 25 अक्टूबर को होगी.
कितना आएगा खर्च? इस पैकेज को बुक करने के लिए आपको 15 हजार रुपये लगेंगे. वहीं, कर्नाटक सरकार की तरफ से 5 हजार की सब्सिडी दी जाएगी.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










