
सिपाही ने पत्नी के खाते में डाल दिए ₹17 लाख, अबकी बार SP ऑफिस में ही हेराफेरी और घोटाला
AajTak
Crime News: सरकारी पैसा खुर्द-बुर्द करने में सिपाही को भी हिरासत में लिया है. पुलिस के आकस्मिक शाखा के लेखे जोखे में 72 एंट्रियों में गड़बड़ी सामने आई है. इनमें दो एंट्री में 17.38 लाख रुपए शाखा में पदस्थ आरक्षक अरविंद भदौरिया की पत्नी के बैंक खाता नंबर में जमा हुए हैं.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. एसपी ऑफिस के पांच साल के बिलों में भारी गड़बड़ी पाई गई है. एसपी ऑफिस की 72 एंट्रियों में लगभग 71 लाख रुपए का घोटाला सामने आया है. चौंकाने वाली बात यह है कि दफ्तर में पदस्थ सिपाही ने 17 लाख रुपए अपनी पत्नी के खाते में भेज दिए. जबकि पीएचई विभाग में हुई 81 करोड़ के संदिग्ध भुगतान की अभी जांच भी पूरी नहीं हो पाई है और फिर कोष एवं लेखा ने अधिकारियों ने ऑनलाइन ऑडिट की मॉनिटरिंग में ही यह घोटाला पकड़ लिया.
कागजों और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के चलते किसी का नाम और किसी का खाता जैसी हेराफेरी कर किए घोटाले में टेलीफोन, जीपीएफ, वाहन, बिजली सहित एसपी ऑफिस से जुड़े अन्य मदों के खर्चों और भुगतान में हेराफेरी को ट्रेजरी विभाग के ऑडिट में पकड़ा है. इनमें 17.38 लाख के लगभग शाखा में पदस्थ सिपाही की पत्नी के खाते में जमा हुए हैं. अब पुलिस मुख्यालय की टीम इसकी जांच के लिए ग्वालियर आ रही है.
हिरासत में लिया गया सिपाही
उधर, सरकारी पैसा खुर्द-बुर्द करने में सिपाही को भी हिरासत में लिया है. पुलिस के आकस्मिक शाखा के लेखे जोखे में 72 एंट्रियों में गड़बड़ी सामने आई है. इनमें दो एंट्री में 17.38 लाख रुपए शाखा में पदस्थ आरक्षक अरविंद भदौरिया की पत्नी के बैंक खाता नंबर में जमा हुए हैं. इसमें नाम किसी और का है. खाता नंबर आरक्षित अरविंद सिंह की पत्नी का है. FIR के बाद आरक्षक अरविंद को हिरासत में लेकर विश्वविद्यालय थाने में बैठाया है. पुलिस मुख्यालय को इस बात की भनक तक नहीं लगी. अब खलबली मची है.
SSP बोले- कड़ी कार्रवाई करेंगे
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राजेश सिंह चंदेल ने मामले की पुष्टि की और कहा कि इस पूरे बिल भुगतान संबंधी मामले में आरक्षक रवि भदौरिया का नाम सामने आया है. उससे पूछताक्ष की जा रही है. प्रथम दृष्टया बताया गया है कि आरक्षक की पत्नी के खाते में 17 लाख के लगभग राशि ट्रांसफर की गई है. इस संबंध में ट्रेजरी ने जांच समिति बनाई गई. जैसे ही रिपोर्ट मिलती है, तो फिर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एसएसपी ने यह भी बताया कि इस मामले में और भी लोगों के शामिल हो सकते हैं. यह भी जांच के बाद ही पता चलेगा.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.










