
सिद्धू से खफा कांग्रेस हाईकमान? दिल्ली में नहीं मिला मीटिंग का वक्त, वापस लौटना पड़ा पंजाब
AajTak
कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को एक और बड़ा झटका लगा है. नवजोत सिंह सिद्धू बीते दिन से दिल्ली में थे और कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात करना चाहते थे लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका.
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब (Punjab) में कांग्रेस पार्टी के भीतर का संकट अभी तक खत्म नहीं हुआ है. कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) के खिलाफ मोर्चा खोले हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को एक और बड़ा झटका लगा है. नवजोत सिंह सिद्धू बीते दिन से दिल्ली में थे और कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात करना चाहते थे लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका. जानकारी के मुताबिक, पार्टी हाईकमान की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू को मुलाकात का वक्त नहीं दिया गया. ना ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से नवजोत सिंह सिद्धू की मुलाकात हो पाई. ऐसे में निराश सिद्धू वापस पंजाब लौट गए हैं. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू यहां दिल्ली (Delhi) में पार्टी हाईकमान से मिलकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर शिकायत करना चाहते थे. लेकिन ये मुलाकात संभव नहीं हो सकी, इसलिए सिद्धू को वापस लौटना पड़ा.
मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








