
सिद्धू मूसेवाला मर्डर: CBI को केस ट्रांसफर करने के लिए SC में याचिका दाखिल
AajTak
सुप्रीम कोर्ट में सिद्धू मूसेवाला केस को CBI को ट्रांसफर करने के लिए याचिका दाखिल की गई है.
सुप्रीम कोर्ट में शनिवार को सिद्धू मूसेवाला केस को CBI को ट्रांसफर करने की याचिका दाखिल की गई. पंजाब के भारतीय जनता पार्टी के नेता व पंजाब चुनाव में मानसा के सरदूलगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे जगजीत सिंह मिल्खा ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर सिद्धू मूसेवाला केस को सीबीआई को ट्रांसफर करने की मांग की.
जगजीत सिंह द्वारा दाखिल याचिका को सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता सार्थक चतुर्वेदी, नमित सक्सेना तथा शुभम जायसवाल द्वारा दाखिल किया गया है, जिसमें उनके द्वारा कहा गया है कि पंजाब में भय का माहौल है.
जिस पर भारत की शीर्ष अदालत को संज्ञान लेना चाहिए. याचिका में कहा गया है कि पंजाब में जनता के मूल अधिकारों का हनन हो रहा है, आम आदमी की सुरक्षा खतरे में है.
पंजाब सरकार पर खड़े किए सवाल जगजीत सिंह की जनहित याचिका में सिद्दू मूसेवाला की दर्दनाक हत्या पर पंजाब सरकार के खिलाफ सवाल खड़े हुए हैं. और ये बताया गया है कि एक दिन पहले मूसेवाला की सुरक्षा हटाई गई फिर उसको प्रचारित किया गया, जिसके तुरंत बाद ही मूसेवाला की हत्या कर दी गई. जगजीत सिंह ने अपनी याचिका में कहा है कि पंजाब पुलिस से हटा कर जांच सीबीआई को सौंपी जाए.
अंतराष्ट्रीय गैंग से जुड़े हैं तार याचिका में कहा गया है कि इस पूरे मामले के तार अंतराष्ट्रीय गैंग से जुड़े हैं, लिहाजा इसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी जैसे की सीबीआई द्वारा करवाई जाए. पंजाब में ड्रग्स व गन कल्चर आम बात हो गई है.
ख़ालिस्तानी समर्थक पंजाब में बड़े पैमाने पर अपने पैर पसार रहे हैं. ऐसे में राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखा जाए और पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









