
'सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच तय नहीं हुआ सत्ता शेयरिंग का फॉर्मूला,' बोले मंत्री एमबी पाटिल
AajTak
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच सत्ता शेयरिंग करने के फॉर्मूले की अटकलों के बीच कांग्रेस विधायक और कैबिनेट मंत्री एमबी पाटिल ने आज दावा किया कि सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच सत्ता शेयर करने का कोई फॉर्मूला नहीं है. अगर सत्ता में साझेदारी का कोई फॉर्मूला होता तो पार्टी के आलाकमान को इसकी सूचना देनी होती.
कर्नाटक में कांग्रेस की सत्ता में फिर वापसी हुई है. शनिवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले कांग्रेस नेता एमबी पाटिल ने सोमवार को बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच सत्ता शेयर करने का फॉर्मूला तय नहीं हुआ है. पाटिल ने कहा कि अगर उनके बीच सत्ता शेयर करने का फॉर्मूला तय होता तो आलाकमान इस बात की घोषणा करता. उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया अगले पांच साल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे.
बता दें कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने लंबे विचार-विमर्श और बैठकों के बाद सहमति बनाई थी. सीनियर लीडर सिद्धारमैया को सीएम और डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाने की मंजूरी मिली थी. सूत्रों ने आजतक को बताया कि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया के साथ सत्ता-शेयरिंग समझौते पर सहमति जताई थी. हालांकि, इसे लेकर अलग-अलग दावे किए गए.
'डीके ने खुद को पहले 6 महीने के लिए सीएम बनाने का फॉर्मूला दिया था?'
कांग्रेस के कई सूत्रों ने दावा किया था कि सिद्धारमैया और शिवकुमार द्वारा सीएम का पद 30-30 महीने के लिए शेयर किया जाएगा. डीके अगले साल लोकसभा चुनाव तक केपीसीसी अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे. सूत्रों ने दावा किया कि डीके शिवकुमार ने सबसे पहले खुद को छह महीने के लिए सीएम बनाए जाने की मांग की थी. हालांकि, कांग्रेस के भीतर राजनीतिक खींचतान के बारे में पूछे जाने पर डीके शिवकुमार ने कहा, अब ध्यान सिर्फ शासन, लोगों और देश पर है.
एक्शन में सिद्धारमैया, बेंगलुरु में मुख्यमंत्री के लिए जीरो ट्रैफिक प्रोटोकॉल वापस लेने का दिया आदेश
'20 मई को कर्नाटक में नई सरकार का गठन'

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






