
'सिंधिया लेडी किलर...', TMC सांसद कल्याण बनर्जी की टिप्पणी पर हंगामा, सस्पेंड करने की मांग
AajTak
कल्याण बनर्जी ने सिंधिया पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'आप अच्छे दिखने वाले इंसान हैं लेकिन आप खलनायक भी हो सकते हैं'. कल्याण बनर्जी यहीं नहीं रुके उन्होंने सिंधिया से कहा, 'आप लेडी किलर हो.' इसके बाद दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिली.
संसद के शीतकालीन सत्र में बुधवार को भी हंगामा देखने को मिला. लोकसभा में बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बीच तीखी बहस देखने को मिली. कल्याण बनर्जी ने सिंधिया पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'आप अच्छे दिखने वाले इंसान हैं लेकिन आप खलनायक भी हो सकते हैं'. कल्याण बनर्जी यहीं नहीं रुके उन्होंने सिंधिया से कहा, 'आप लेडी किलर हो.' इसके बाद दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिली.
कल्याण बनर्जी ने कहा कि सिंधिया खानदान से महाराजा हैं तो क्या सब को छोटा समझते हैं. इसपर सिंधिया ने कहा कि आप निजी टिप्पणी कर रहे हैं. मेरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया है. अगर मेरे परिवार के बारे में गलत बोलेंगे तो मैं बर्दाश्त नहीं करुंगा. कोई नहीं करेगा. हालांकि, बवाल बढ़ता देख कल्याण बनर्जी ने अपने बयान को लेकर माफी मांगी लेकिन सिंधिया ने कहा कि वह उनकी माफी को स्वीकार नहीं करेंगे.
कल्याण बनर्जी ने आगे कहा, 'मेरा इंटेंशन सिंधिया या किसी को भी हर्ट करने का नहीं था. कल्याण बनर्जी ने सॉरी कहा. इसके बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया खड़े हुए और कहा कि हम सब यहां राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए आए हैं. आप नीतियों की आलोचना कीजिए लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. हर व्यक्ति सेल्फ रेस्पेक्ट के साथ आता है. इन्होंने सॉरी बोला लेकिन मुझे ये माफी स्वीकार नहीं. इन्होंने देश की महिलाओं का अपमान किया है.' कल्याण बनर्जी ने बोलना शुरू किया तो हंगामा शुरू हो गया. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 5 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
यह भी पढ़ें: संसद में हंगामे पर TMC खफा, बीजेपी-कांग्रेस को घेरा, कहा- ये नहीं चाहते संसद में कामकाज हो
महिला सांसदों ने किया विरोध
कल्याण बनर्जी के इस बयान पर अब सियासत तेज हो गई है. जानकारी के अनुसार, बीजेपी की महिला सांसदों ने संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू से कल्याण बनर्जी के खिलाफ शिकायत की योजना बनाई है. महिला सांसदों का आरोप है कि कल्याण बनर्जी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी की है. सांसदों की मांग है कि कल्याण बनर्जी को निष्कासित किया जाना चाहिए.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








