
सिंघु बॉर्डर हत्याकांड को आंदोलन से जोड़ना गलत, बोले संयुक्त किसान मोर्चा नेता
AajTak
सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदर्शनस्थल पर एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया है. वहां पर बैरिकेड से एक दलित सिख युवक की लाश लटकती मिली है. मृतक लखबीर सिंह का अंग-भंग है. हत्या का आरोप निहंग सिखों के एक समूह पर लगा है. लखबीर सिंह निहंग सिखों का ही सेवादार था. आरोपों के मुताबिक एक धार्मिक पुस्तक की बेअदबी के आरोपों के चलते उसके साथ ये सुलूक हुआ. इस घटना को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने बयान में कहा कि उनका मृतक और आरोपी निहंग सिखों के साथ कोई संबंध नहीं है. किसान संगठनों ने अपने प्रदर्शनस्थल पर हुई वारदात की जिम्मेदारी नहीं ली है, ऐसे में सवाल है कि लखबीर की हत्या का जिम्मेदार कौन है? इस पर चित्रा त्रिपाठी ने सांसद राजकुमार चाहर से सवाल किया कि क्या सिंघु बॉर्डर कांड पर आपकी कोई जिम्मेदारी नहीं है?

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









