
सिंघु बॉर्डर मर्डर: धार्मिक ग्रंथ के पास दिखा था मृतक लखबीर, जानिए पूरा घटनाक्रम
AajTak
लखबीर सिंह तीन दिन पहले ही सिंघु बॉर्डर आया था. वह निहंग कैंप में रह रहा था जो दिल्ली बॉर्डर के समीप है. बताया जा रहा है कि घटना तीन बजे की है जब लखबीर सिंह सरबलोह ग्रंथ के साथ पाया गया.
सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदलनकारियों के मंच के नजदीक शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास शख्स की बर्बरता से हत्या कर दी गई. संयुक्त किसान मोर्चा ने दावा किया है कि इस हत्या के पीछे निहंग सिख हैं और उन्होंने ही उस शख्स का हाथ काटा और जान ली. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. मारे गए शख्स की पहचान लखबीर सिंह के तौर पर हुई है.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









