सावधान! Crypto को लेकर भारत में चल रहा है नया स्कैम, ध्यान नहीं दिया तो आपकी सारी करेंसी हो जाएगी चोरी
AajTak
अगर आप क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) में इनवेस्ट करते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है. इसको लेकर मार्केट में एक नया स्कैम चल रहा है जिससे आपको नुकसान हो सकता है. साइबर सिक्योरिटी फर्म Check Point Research ने इसके बारे में बताया है.

सिक्योरिटी फर्म मे एक नए बोटनेट वैरिएंट Twizt को रिपोर्ट किया है. रिपोर्ट के अनुसार इसने लगभग आधे मिलियन डॉलर की वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी की चोरी की है. इसके लिए एक टेक्निक क्रिप्टो क्लिपिंग (crypto clipping) का यूज किया गया .
ये स्कैम इंडिया, इथोपिया और नाइजीरिया के क्रिप्टो ट्रेडर्स को टारगेट करता है. Twizt Phorpiex botnet फैमली का ही दूसरा वैरिएंट है. Twizt क्रिप्टोकरेंसी चुराने के लिए ऑटोमैटिकली इंटेंडेड वॉलेट एड्रेस को अटैकर्स के वॉलेट एड्रेस से चेंज कर देता है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.