
सावधान! बाइक में कम तेल की वजह से कटा चालान, जानें क्या कहता है नियम?
AajTak
मोटरसाइकिल में कम तेल की वजह से चालान कटने का यह मामला तुलसी श्याम नामक एक शख्स के साथ जुड़ा है. श्याम ने घटना के बारे में फेसबुक पर खुद जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि वह रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 से ऑफिस जा रहे थे. वनवे सड़क पर उल्टी दिशा में मोटरसाइकिल चलाने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोका. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें 250 रुपये का चालान थमा दिया.
क्या आपको पता है कि गाड़ी में कम तेल होने के कारण भी आपका चालान (Challan) कट सकता है और आपको इस कारण जुर्माना भरना पड़ सकता है. यातायात के नियम (Traffic Rule) में वास्तव में ऐसा प्रावधान है. यह मामला तब खुला, जब केरल में ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल में तेल कम होने का चालान पकड़ा दिया. अब उस चालान की पर्ची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
गलती से ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान
मोटरसाइकिल में कम तेल की वजह से चालान कटने का यह मामला तुलसी श्याम नामक एक शख्स के साथ जुड़ा है. श्याम ने घटना के बारे में फेसबुक पर खुद जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि वह रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 से ऑफिस जा रहे थे. वनवे सड़क पर उल्टी दिशा में मोटरसाइकिल चलाने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोका. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें 250 रुपये का चालान थमा दिया. श्याम ने जुर्माना भरा और ऑफिस चले गए.
श्याम ने आगे बताया कि उस समय वह ऑफिस पहुंचने की जल्दी में थे तो उन्होंने पैसे भरे और पर्ची लेकर निकल लिए. बाद में जब उन्होंने स्लिप पर गौर किया तो देखा कि चालान काटे जाने की वजह 'यात्रियों के साथ बिना पर्याप्त पेट्रोल के गाड़ी चलाना' बताई गई. यह देख श्याम चकरा गए. उन्होंने इस बारे में वकीलों से संपर्क किया. सभी ने श्याम को एक ही बात बताई कि कम पेट्रोल होने पर चालान नहीं काटा जा सकता है.
तेल कम होने पर 250 रुपये का चालान
बाद में मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट (Motor Vehicle Department) के एक अधिकारी ने श्याम को इसके संबंध में फोन किया. अधिकारी ने बताया कि टंकी में कम ईंधन होने पर चालाना सिर्फ व्यावसायिक वाहनों का काटा जाता है. ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए होता है कि गाड़ी में सवारियों को उनके डेस्टिनेशन तक छोड़ने लायक पर्याप्त ईंधन हो. इसके लिए 250 रुपये की पेनाल्टी का प्रावधान है. श्याम ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस ने गलती से उन्हें कम पेट्रोल होने का चालान काट दिया.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











