
सावधान! दिल्ली-NCR की हवा में सांस लेना मुश्किल, एयर क्वालिटी 'गंभीर', AQI 450 के पार
AajTak
Delhi Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली और इसके आस-पास के इलाके में AQI बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है, जबकि कुछ इलाकों में स्थिति गंभीर है. बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज से ग्रैप-3 लागू कर दिया गया है.
दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के बाद से प्रदूषण का स्तर लगातार खराब होता जा रहा है. प्रदूषण के कारण लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं, इसको देखते हुए आज, 15 नवंबर 2024 से ग्रेप-3 लागू कर दिया गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में स्मॉग की परत देखने को मिली. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(CBCP) के अनुसार, दिल्ली का AQI कई क्षेत्रों में 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है. स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्राइमरी स्कूलों में फिजिकल क्लासेस अगले आदेश तक स्थगित करने का फैसला लिया गया है. बता दें कि दिल्ली का औसतन 24 घंटे का AQI सुबह 7 बजे भी गंभीर श्रेणी में है.दिल्ली का औसत AQI 409 सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत AQI 409 दर्ज किया गया है. पिछले 48 घंटों से AQI लगातार गंभीर और गंभीर प्लस श्रेणी में बना हुआ है. अभी भी हवा की गति धीमी है और तापमान कम है. साथ ही आर्द्रता भी अधिक होने के कारण चारों ओर स्मॉग की चादर दिखाई दे रही है. दिन के समय हवा की गति बढ़ने और तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे धुंध छंटने में मदद मिलेगी. सुबह 6.30 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता लगभग 500 मीटर थी.
दिल्ली में आज विभिन्न स्थानों पर दिल्ली का AQI (सुबह 6 बजे)
दिल्ली के इलाके
AQI
अलीपुर
398.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








