
साल 2024 के अंत तक शुरू हो जाएगा जेवर एयरपोर्ट, उत्तर प्रदेश में हो जाएंगे 16 हवाई अड्डेः ज्योतिरादित्य सिंधिया
AajTak
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में छह हवाई अड्डे थे. मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद, हमने राज्य में चार और हवाई अड्डे बनाए हैं और जल्द ही, पांच और हवाई अड्डे तैयार हो जाएंगे. इस साल के अंत तक जेवर एयरपोर्ट भी परिचालन के लिए तैयार हो जाएगा. तो इस साल के अंत तक, यूपी में 16 हवाई अड्डे होंगे
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि नोएडा के जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस साल के अंत तक परिचालन के लिए तैयार हो जाएगा. सिंधिया ने लोकसभा में यह भी कहा कि भारत अब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के मामले में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा विमानन बाजार है और 2030 तक यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा.
उन्होंने कहा कि, “उत्तर प्रदेश में छह हवाई अड्डे थे. मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद, हमने राज्य में चार और हवाई अड्डे बनाए हैं और जल्द ही, पांच और हवाई अड्डे तैयार हो जाएंगे. इस साल के अंत तक जेवर एयरपोर्ट भी परिचालन के लिए तैयार हो जाएगा. तो इस साल के अंत तक, यूपी में 16 हवाई अड्डे होंगे, ” एक अनुमान के मुताबिक, दिल्ली से सटे गौतम बौद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बनने वाले नोएडा हवाई अड्डे से शुरुआत में 65 लाख यात्रियों (प्रति वर्ष) को सेवा मिलने की उम्मीद है.
2042-43 तक यह आंकड़ा बढ़कर प्रति वर्ष सात करोड़ यात्री होने की उम्मीद है. सिंधिया ने कहा कि 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 हवाई अड्डे थे और अब यह संख्या 149 हो गई है. यात्रियों की संख्या भी कई गुना बढ़ गई है. कोविड से पहले के समय में एक करोड़ से 14.5 करोड़ और 2023 में 15.20 करोड़ हो गई. उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों में देश में घरेलू यात्रियों की संख्या 30 करोड़ तक पहुंच जाएगी.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








