
साल 2021 में 1.4 लाख बिके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, इन 5 कंपनियों ने मारी बाजी
AajTak
टू-व्हीलर्स सेगमेंट में पहले से मौजूद हीरो मोटोकॉर्प हो या ओला और ओकिनावा जैसी नई कंपनियां हों, सभी इस उभरते बाजार को भुनाने का प्रयास कर रही हैं. इस साल इलेक्ट्रिक टू-व्हीकल सेगमेंट में कई नई एंट्री देखने को मिलेंगी. बीते साल इस सेगमेंट में आई 425 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ से इन 5 कंपनियों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ.
भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का चलन तेजी से बढ़ रहा है. सब्सिडी स्कीम में शामिल किए जाने के बाद इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मांग बढ़ी है. इसके चलते पिछले साल देश भर में 1.43 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री हो गई. इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की इस बढ़ती मांग को भुनाने के लिए कई कंपनियां बड़े स्तर पर तैयारी कर रही हैं. टू-व्हीलर्स सेगमेंट में पहले से मौजूद हीरो मोटोकॉर्प हो या ओला और ओकिनावा जैसी नई कंपनियां हों, सभी इस उभरते बाजार को भुनाने का प्रयास कर रही हैं. इस साल इलेक्ट्रिक टू-व्हीकल सेगमेंट में कई नई एंट्री देखने को मिलेंगी. बीते साल इस सेगमेंट में आई 425 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ से इन 5 कंपनियों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ.
Hero Electric: हीरो मोटोकॉर्प की इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट पिछले साल बाकियों को पीछे छोड़ बाजी मारने में सफल रही. कंपनी ने साल 2021 में अकेले 46,260 यूनिट इलेक्ट्रिक टू-व्हीकल की बिक्री की. यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीकल्स की 2021 में हुई कुल बिक्री के 30 फीसदी से ज्यादा है. कंपनी अभी इस सेगमेंट में 9 मॉडल बेच रही है. इनमें Photon Hx, Optima Hx, Optima Lx, NYX Hx, Flash Lx, Atria Lx शामिल हैं. इनकी कीमतें करीब 46 हजार रुपये से शुरू होकर करीब 74 हजार रुपये तक हैं.
Okinawa Autotech: यह इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी हीरो की तुलना में भारतीय बाजार में कम जाना नाम है. हालांकि इसके बाद भी यह हीरो को अच्छी टक्कर दे रही है. बीते साल कंपनी ने 29,945 यूनिट की बिक्री की और 20 फीसदी से ज्यादा मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रही. कंपनी अभी Praise, i-Praise, Ridge Plus, R30, Lite, Dual जैसे मॉडलों की बिक्री कर रही है. इनकी कीमतें 59 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक हैं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











