
सालभर बाद विधि आयोग को मिलेगा अध्यक्ष, रिटायर जस्टिस दिनेश माहेश्वरी को मिल सकती है जिम्मेदारी
AajTak
जस्टिस माहेश्वरी के साथ दो और सदस्य भी नियुक्त होंगे. इनमें एक तो पिछले आयोग के सदस्य डीपी वर्मा हो सकते हैं. विधि आयोग के संभावित अध्यक्ष जस्टिस दिनेश माहेश्वरी दो साल पहले मई 2023 में सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त हुए थे.
एक साल बाद विधि आयोग को अध्यक्ष मिलेगा. देश के 23वें विधि आयोग में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज जस्टिस दिनेश माहेश्वरी को अध्यक्ष बनाने की तैयारी है. संभव है कि सरकार इसी हफ्ते में उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दे. विधि आयोग के अध्यक्ष का पद पिछले साल मार्च से खाली है. जस्टिस ऋतुराज अवस्थी ने इस्तीफा दे दिया था और फिर लोकपाल सदस्य के रूप में नई पारी शुरू की थी.
जस्टिस माहेश्वरी के साथ दो और सदस्य भी नियुक्त होंगे. इनमें एक तो पिछले आयोग के सदस्य डीपी वर्मा हो सकते हैं. विधि आयोग के संभावित अध्यक्ष जस्टिस दिनेश माहेश्वरी दो साल पहले मई 2023 में सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त हुए थे. राजस्थान निवासी जस्टिस माहेश्वरी 21 साल पहले 2004 में राजस्थान हाईकोर्ट में जज नियुक्त किए गए थे. फिर 2014 में इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजे गए.
सुप्रीम कोर्ट में जज रहे जस्टिस माहेश्वरी
मेघालय और कर्नाटक हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस बनने के बाद 2019 से 2023 तक सुप्रीम कोर्ट में जज रहे. विधि आयोग में सुप्रीम कोर्ट के जज या हाईकोर्ट के रिटायर चीफ जस्टिस या जस्टिस को अध्यक्ष या सदस्य बनाया जाता है.
कार्यरत जजों को भी विधि आयोग में नियुक्ति का प्रावधान
कई बार कार्यरत जजों को भी विधि आयोग में नियुक्त किया जाता है. मौजूदा 23वें विधि आयोग का गठन दो सितंबर 2024 को तीन साल की अवधि के लिए किया गया था. आयोग के पास देश में समान नागरिक संहिता लागू करने की संभावना तलाश कर विशिष्ट राय देने की भी जिम्मेदारी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








