
सामने आया देश का सबसे बड़ा डिजिटल अरेस्ट स्कैम... रिटायर्ड बैंकर से 23 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने सुनाई आपबीती
AajTak
दिल्ली में डिजिटल अरेस्ट का अब तक का सबसे बड़ा मामला सामने आया है. साउथ दिल्ली के गुलमोहर पार्क में रहने वाले रिटायर्ड बैंकर नरेश मल्होत्रा को साइबर अपराधियों ने डेढ़ महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर 23 करोड़ रुपये की ठगी कर ली. जानिए कैसे हुआ पूरा खेल.
India’s Biggest Digital Arrest Scam: पिछले कुछ महीनों में पूरे देशभर से डिजिटल अरेस्ट के कई मामले सामने आए. कहीं किसी महिला को ठगी का शिकार बनाया गया तो कहीं किसी बुजुर्ग को ऑनलाइन लूट लिया गया. लेकिन अब दिल्ली में भारत का सबसे बड़ा डिजिटल अरेस्टिंग का मामला सामने आया है. जिसने पुलिस और जांच एजेंसियों को भी हैरत में डाल दिया है. इस वारदात का शिकार बने हैं रिटायर बैंकर नरेश मल्होत्रा, जो साउथ दिल्ली के गुलमोहर पार्क में रहते हैं. उन्हें एक दो दिन या हफ्ते भर नहीं बल्कि पूरे महीनेभर से ज्यादा वक्त तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया और उनकी जिंदगीभर की कमाई के 23 करोड़ रुपये ठग लिए गए.
साउथ दिल्ली के गुलमोहर पार्क में बुजुर्ग नरेश मल्होत्रा की कोठी है. जिसमें वह अकेले रहते हैं. वैसे उनकी बेटियों की शादी हो गई है. दो बेटे भी हैं. सब अलग रहते हैं. 4 पोते भी हैं. पत्नी की डेथ हो चुकी है. इसलिए अकेले रहते हैं. शातिर साइबर अपराधियों ने 1 अगस्त से 16 सितंबर तक कैसे पूर्व बैंकर नरेश मल्होत्रा को डिजिटल अरेस्ट रखा? और कैसे उनके साथ लगभग 23 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया? ये सब नरेश मल्होत्रा ने 'आज तक' को खुद बताया. आइए, इस वारदात की कहानी आपको बताते हैं, पीड़ित नरेश मल्हौत्रा की ज़ुबानी.
पूर्व बैंकर नरेश मल्होत्रा ने बताया कि उनकी एक सर्जरी हुई थी और उसके बाद 4 जुलाई को वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए थे. आराम कर रहे थे. 1 अगस्त की शाम 4 बजे खुद को एयरटेल हेडक्वाटर से बताने वाली एक महिला का कॉल आया. बोली कि आपका लैंडलाइन नंबर कोंप्रोमाइज हो गया है. उससे मुंबई में एक-एक नंबर खुल गया है और बाइक्ला में आपके आधार से बैंक एकाउंट खोले गए हैं और उसी से पुलवामा केस में 1300 करोड़ की टेरर फंडिंग हुई है.
NIA एक्ट के आधार पर आपको अरेस्ट किया जाएगा. शाम को आपकी प्रोपर्टी को सीज कर लिया जाएगा. अब आपको मुंबई पुलिस हेडक्वाटर से कनेक्ट कर रहे हैं. आगे नरेश बताते हैं कि महिला ने फिर मोबाइल नंबर मांगा और कहा वीडियो पर लेते हैं. सामने से वो वीडियो पर नहीं आई. मैं वीडियो कॉल पर जुड़ा था. फिर उन्हें मेहता नाम के शख्स की फोटो दिखाई और कहा इसने 1300 करोड़ का कॉपरेटिव बैंक से फ्रॉड किया और ये पैसा टेरर फंडिंग में पुलवामा केस में इस्तेमाल हुआ है. उन्होंने मेहता की फोटो दिखाई और पूछा जानते हो? बुजुर्ग नरेश ने कहा- नहीं जानता.
पीड़ित नरेश मल्होत्रा आगे कहते हैं- फ्राइडे की बात है. उन्होंने कहा कि आप अपने एस्टेस्टस शेयर कीजिए. कमरा दिखाइए. सर्वेंट दिखाइ. बच्चे कहां है? बैंक में कितने अकाउंट हैं. एफडी, लॉकर्स की डिटेल बताइए. स्टॉक्स सब बताइए और डिटेल बताइए.
फिर उन्होंने नरेश मल्होत्रा के खिलाफ चार्जशीट बनाई और उन्हें भेजा. फिर कहा कि पढ़ लीजिए फिर कॉल करते है, अरेस्ट वारंट भेजा है. हर दो घन्टे में आपकी जांच करेंगे. सीक्रेट एक्ट है. आप किसी से बात नही करेंगे. 6 महीने तक आप बन्द रहेंगे. अगर किसी से बात करेंगे. एंटी मनी लॉन्ड्रिंग का केस लगाकर अरेस्ट कर लिए जाएंगे. और फिर फ्राइडे से रविवार तक ऐसे ही रिपोर्टिंग चलती रही.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










