
सात दिन में धुआं-धुआं हो गया कोच्चि, कचरा प्लांट की आग से निकल रहा जहर... क्यों हुआ ऐसा?
AajTak
सात दिन हो चुके हैं कोच्चि के कचरा प्लांट में आग लगे हुए. एक हफ्ते में जहरीले धुएं ने पूरे शहर को घेर लिया है. अब तो लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है. केरल के हाईकोर्ट ने भी सरकार को फटकार लगाई है. शहर को गैस चेंबर तक बोल दिया है. आइए जानते हैं कि देश का ये शहर धुआं-धुआं क्यों है?
2 मार्च 2023 को केरल के बंदरगाह शहर कोच्चि के ब्रह्मपुरम इलाके के कचरा प्लांट में आग लगी. तब से आग बुझ नहीं रही है. जलते हुए कचरे से निकल रहा धुआं जहरीला है. इसने पूरे शहर को अपनी गिरफ्त में कर लिया है. लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. धुएं की वजह से आंखों में जलन हो रही है. लोग अब सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं.
केरल हाईकोर्ट के जस्टिस एसवी भट्टी और बसंत बालाजी ने सरकार और प्रशासन को फटकार लगाई है. कहा कि शहर गैस चेंबर बना हुआ है. कोच्चि के लोग इस चेंबर में फंसे हुए हैं. जल्द से जल्द इस आग को बुझाने का निर्देश भी दिया. या हालात तब हैं, जब इस शहर में कोई और इंडस्ट्री नहीं है. हैदराबाद और सिकंदराबाद जैसे औद्योगिक शहरों में ऐसे हालात नहीं होते, तो फिर यहां ऐसा क्यों है.
कोर्ट ने कोच्चि कॉर्पोरेशन के सचिव और केरल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन को भी इस स्थिति पर नियंत्रण पाने का आदेश दिया है. साथ ही सवाल पूछा है कि क्या ये आग मानवीय गलती है. क्या कचरा प्लांट की लगातार जांच होती आई हैं. अवैध कचरा डंप करने को लेकर क्या कदम उठाए जा रहे हैं. पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा जमा किए गए कागजों से लगता है कि सच्चाई हकीकत से बहुत दूर है. कोच्चि में 6 जून से पहले कचरे का मैनेजमेंट सही होना चाहिए.
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के निर्देश नहीं मानता कोच्चि कॉर्पोरेशन
केरल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आरोप लगाया है कि कोच्चि कॉर्पोरेशन प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के लिए बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशों को नहीं मानता. इस वजह से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है. इस पर कोर्ट ने कहा कि अलग-अलग अथॉरिटी एकदूसरे पर आरोप न लगाएं, तत्काल इस प्रदूषण के स्तर को सुधारें.
30 फायर फाइटर टैंक्स, नौसेना के हेलिकॉप्टर आग बुझाने में लगे

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









