'साढ़े 9 घंटे पूछताछ, हुए 56 सवाल...', CBI हेडक्वार्टर से निकलने पर क्या बोले CM अरविंद केजरीवाल
AajTak
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई ने रविवार को करीब साढ़े 9 घंटे पूछताछ की. उनसे शराब नीति से जुड़े तमाम सवाल पूछे गए. इस दौरान शहरभर में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर आरोप लगा प्रदर्शन किया. देर शाम वह सीबीआई हेडक्वार्टर से बाहर निकले और पूछताछ को लेकर मीडिया से बातचीत की.
कथित शराब नीति मामले में सीबीआई द्वारा साढ़े 9 घंटे की पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल जब अपने घर पहुंचे तो उन्होंने मीडिया से बातचीत. अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी भी मौजूद रहे. मीडिया से बातचीत में उन्होंने सीबीआई के अधिकारियों की तारीफ की. सीएम केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई के अधिकारियों ने काफी अच्छे माहौल में और पूरी इज्जत के साथ सवाल पूछे. सीबीआई अधिकारियों ने जितने भी सवाल पूछे सभी के मैंने जवाब दिए. हमारे पास कुछ छुपाने के लिए नहीं है.
आगे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरा का पूरा कथित शराब घोटाला फर्जी है, झूठ है और गंदी राजनीति से प्रेरित है. आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है और कट्टर इमानदारी हमारी बेसिक आइडलोजी है. हम मर जाएंगे मिट जाएंगे लेकिन अपनी ईमानदारी के साथ समझौता नहीं करेंगे. यही वजह है कि यह लोग हमारे ऊपर कीचड़ देखना चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में अच्छे काम हो रहे हैं, यह काम वह लोग नहीं कर पाते हैं. अच्छे स्कूल नहीं बना पाते हैं. 30 साल में गुजरात में एक स्कूल नहीं बना पाए. इन्हें एक तरीका मिल गया है हमें बदनाम करने का और आम आदमी पार्टी को कुचलने का. 75 साल में जो काम नहीं हुए वह बोल रहे हैं और इसी बात की चर्चा देशभर में हो रही है. ये आम आदमी पार्टी को ख़त्म करना चाहते हैं लेकिन नहीं पता वो हो नहीं सकता हैं क्योंकि देश की जनता हमारे साथ है.
अरविंद केजरीवाल से जब पूछा गया कि सीबीआई ने क्या सवाल पूछे, जवाब में सीएम ने कहा कि शराब नीति के बारे में सीबीआई अधिकारियों ने सब कुछ पूछा. यह नीति कब, कैसे, और कहां से शुरू हुई. करीब 56 सवाल सीबीआई अधिकारियों द्वारा पूछे गए. आगे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऐसा कुछ इंडिकेट नहीं किया कि आगे मुझे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. मेरा मानना है कि यह पूरा मामला फर्जी है, इतना सा भी सबूत उनके पास नहीं है कि हमारी सरकार ने कुछ गलत किया है.
अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के समर्थकों को हिरासत में लिए जाने पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि हिरासत में लिया जाना गलत है शांति पूर्वक तमाम समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे. दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र पर एलजी द्वारा आपत्ति दर्ज करने के मामले में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल सदन जरूर होगा. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कौन से नियम के खिलाफ बोल रहे हैं कैबिनेट ने प्रस्ताव पास किया है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एलजी साहब संविधान पढ़ें. ऐसा कोई ऐसा एडवाइजर रख लें जिसे संविधान या क़ानून की जानकारी हो.
एलजी ने विशेष सत्र पर जताई थी आपत्ति

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






